भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला चल रहा है। अब तक दो दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन का खेल मंगलवार को होगा। इस बीच फैसला लिया गया है कि तीसरे दिन मैच जल्दी शुरू होगा। इसलिए अभी से मैच शुरू होने का वक्त नोट कर ​लीजिए, ऐसा ना हो कि आप देरी से देखें तो आपका मैच थोड़ा बहुत छूट जाएगा। इस बीच श्रीलंका की टीम कुछ मुश्किल में घिरी नजर आ रही है। हार से बचने के लिए टीम को काफी मेहनत करनी होगी। 

बारिश ने कई बार दिन में डाला खलल, मंगलवार को 15 मिनट पहले शुरू होगा मैच

कोलंबो में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने खूब खलल डाला। पहले तो भारत की पारी के दौरान बारिश आई, जिससे करीब दो घंटे तक मैच नहीं हो पाया। इसके बाद जब भारतीय पारी समाप्त हुई और श्रीलंका की बैटिंग शुरू हुई तो दो ही बॉल बाद फिर से बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा। हालांकि फिर मैच शुरू हुआ, जो करीब छह बजे तक चला। इस बीच अब फैसला किया गया है कि आज जो वक्त बर्बाद हुआ है, उसकी भरपाई आने वाले दिनों में की जाएगी। अब तीसरे दिन का खेल 15 मिनट पहले शुरू होगा। अभी तक मैच शुरू होने का वक्त दस बजे का था, जो अब मंगलवार को 9 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। 

टीम इंडिया ने 503 रन बनाकर घोषित की अपनी पारी

इस बीच टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने एक बड़ा स्कोर रख दिया है। इसके बाद श्रीलंका के दो विकेट जल्दी जल्दी गिर गए। भारत ने अपनी पहली पारी में 503 रन बना दिए हैं। पहले तो देवदत्त पडिक्कल ने 117 रनों की पारी खेली, इसके बाद ध्रुव जुरेल ने भी अपना दूसरा शतक पूरा किया। ध्रुव ने 177 बॉल पर 115 रन बनाए। शुभमन गिल ने 50, ऋषभ पंत ने 63 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जुरेल नाबाद लौटे। 

श्रीलंका के केवल 8 रन पर गिरे दो विकेट

इसके बाद जब श्रीलंका की पारी का आगाज हुआ तो दूसरे ही ओवर में पहला विकेट गिर गया। तब तक टीम के खाते में केवल एक रन आया था। इसके बाद जब मानव सुथार अपना पहला ओवर लेकर आए तो उन्होंने एक और विकेट झटक लिया। जैसे ही दूसरा विकेट गिरा, दिन का खेल खत्म कर दिया गया। तब तक श्रीलंका ने केवल 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इस वक्त श्रीलंकाई टीम मुश्किल में है, देखना होगा कि क्या टीम अब फॉलोआन बचा पाएगी। कुल मिलाकर तीसरे दिन का खेल काफी रोचक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री

यशस्वी जायसवाल को सुनाई आईसीसी ने कड़ी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी लपेटे में आया

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment