Last Updated:
Madhubani Famous Food: मधुबनी के सभी रेलवे स्टेशनों पर आपको मिथिला का फेमस फूड कुछ न कुछ जरूर खाने को मिल जाएगा, यहां आपको आलू चॉप, मुरही, कचरी, सत्तू, झालमुड़ी, पकौड़े, भुट्टा और लिट्टी जैसे स्वादिष्ट और सस्ते स्नैक्स आसानी से मिल जाते हैं. इसे खाने के बाद लोग मिथिला की तारीफ जरूर करते हैं.
अगर आप लोकल में ट्रेन का सफर करते है तो खाने पीने को जी बहुत अधिक करता रहता है, ऐसे में यहां मधुबनी के स्टेशनों पर बहुत ज्यादा ऑप्शंस नहीं होते हैं. हालांकि देसी नाश्ता जरूर खाने को मिल जाता है. जिसका पैसा भी कम लगता है और स्वाद भी बेहतर मिल जाता है. ऐसे में यहां आलू का चॉप और मुरही बेस्ट नाश्ता माना जाता है या यूं कहें तो मिथिला का बेस्ट स्नैक्स है जो कहीं भी खासकर रेलवे स्टेशनों पर आसानी से मिल जाता है.
अब अगर बात मिथिला की हो रही है तो कचरी को नहीं भूल सकते हैं. मधुबनी के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर यह आसानी से मिल जाती है. हालांकि यहां प्याज वाली कचरी खासकर बेसन की जगह दाल और प्याज़ की बनी कचरी कही भी मिले तो लोग खाते जरुर हैं. इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है. इसे खाने के बाद लगता है कि यह तो घर का बनाया हुआ है.
इसके अलावा मधुबनी के रेलवे स्टेशनों या उसके आसपास अगर आप हैं और आपको भूख लगी है तो सस्ते में पेट भरने और लंबे समय तक भूख ना लगे, इसके लिए सबसे बेस्ट है दो ग्लास सत्तू पी लेना. यह शरीर के फायदे के लिए मशहूर है. इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है. एक तरह से इसे बिहारी का हाई प्रोटीन शेक भी लोग कहते हैं. इसे पीने के बाद आपको भूख भी नहीं लगेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, जब मधुबनी में फास्टफूड खाने की बात हो और स्टेशन या उसके आसपास की तो झालमुड़ी कैसे भूल सकते है. यहां ₹ 10 ,₹ 20 का मिलने वाला प्लेट बड़ा स्वादिष्ट और चटपटा होता है. मुरही में मिक्चर, नींबू, कच्चा प्याज, धनिया, मूंगफली, नमक, मिर्च, इमली का खट्टा स्वाद बड़ा जबरदस्त होता है. इसे खाने के बाद आप मधुबनी की तारीफ जरूर करेंगे.
ऐसे में अगर आपको फास्टफूड के अलावा कुछ और स्वाद चाहिए तो जिला में आपको हर स्टेशन पर पकौड़े मिल जाएंगे. हरी मिर्च के साथ प्याज, आलू या अलग -अलग सब्जियों के पकौड़े खासकर सकरी का सबसे फेमस है. इसे खाने के लिए तो लोगों की लाइन लग जाती है. इसका स्वाद भी बड़ा ही लाजवाब होता है.
मिथिला में तो अक्सर लोकल ट्रेवल करने पर एक और खाने पीने वाली पदार्थ रेलवे स्टेशनों पर दिखाई देती है, जिसकी कीमत मुश्किल से ₹10 होता है. वो है मक्का का भुट्ट स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक स्नैक है. काला नमक नींबू के साथ ट्रेन में या स्टेशनों पर आनंद के साथ खा सकते है. यह आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा.
मधुबनी स्टेशन या उसके आसपास लोकल रेलवे स्टेशन पर कम बजट में खाना है तो आप लिट्टी को कैसे भूल सकते हैं . ये तो बिहार का फेमस डिश है. जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा. ₹5-10 का पीस का यह चटनी के साथ मिलता है. लिट्टी लोकल रेलवे स्टेशनों के पास खूब दिखाई देती है. इसे आप 2-3 भी खाएंगे तो आपका पेट आसानी से भर जाएगा. इसे खाने के बाद आप तारीफ भी खूब करेंगे.