Last Updated:

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास सुबह से ही कचौड़ी-सब्जी खाने वालों की भीड़ जमती है. यहां ₹60 में कुरकुरी कचौड़ी, मसालेदार आलू की सब्जी और हलवा मिलता है. मंदिर दर्शन और शॉपिंग के बाद लोग इस देसी नाश्ते के साथ ठंडी लस्सी, जलेबी व गुलाब जामुन का लुत्फ उठाते हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः कनॉट प्लेस घूमने निकले हैं और हनुमान मंदिर के दर्शन भी करने हैं. तो इस सफर में एक पड़ाव ऐसा भी है, जिसे दिल्ली के लोग अक्सर मिस नहीं करते गरमा-गरम कचौड़ी-सब्जी. मंदिर के आसपास लगने वाली दुकानों पर सुबह से ही कड़ाही में छनती कचौड़ियों की खुशबू और मसालेदार सब्जी का स्वाद लोगों को अपनी ओर खींचता है. कनॉट प्लेस अपनी शॉपिंग, कैफे और खूबसूरत गलियारों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके आसपास का देसी स्ट्रीट फूड भी अपनी अलग पहचान रखता है. खासकर हनुमान मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और CP घूमने पहुंचे लोगों के लिए कचौड़ी-सब्जी का नाश्ता अब सिर्फ खाना नहीं, बल्कि इस इलाके के अनुभव का हिस्सा बन चुका है.

कुरकुरी कचौड़ी और मसालेदार सब्जी का स्वाद
यहां मिलने वाली कचौड़ियों की खासियत है उनका कुरकुरापन. गरम तेल से निकलकर प्लेट में पहुंचती कचौड़ी को जब मसालेदार आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है, तो साधारण-सा दिखने वाला यह नाश्ता भी बेहद खास लगने लगता है. सब्जी में पड़े मसाले और कचौड़ी का स्वाद मिलकर ऐसा कॉम्बिनेशन बनाते हैं, जिसे खाने के बाद लोग दोबारा यहां आने का मन बना लेते हैं. कई लोग मंदिर के दर्शन के बाद सीधे इन दुकानों का रुख करते हैं, तो कुछ CP घूमने के दौरान अचानक आती खुशबू से रुक जाते हैं. यहां का माहौल भी इस खाने को खास बनाता है सामने गरमागरम कचौड़ियां तैयार होती हैं, लोग खड़े-खड़े प्लेट का आनंद लेते हैं और आसपास दिल्ली की वही पुरानी चहल-पहल नजर आती है.

लस्सी के बिना अधूरा लगता है नाश्ता
कचौड़ी-सब्जी के साथ ठंडी लस्सी का स्वाद इस पूरे फूड एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देता है. मसालेदार नाश्ते के बाद गाढ़ी और ठंडी लस्सी लोगों की पसंद बन जाती है. यही वजह है कि यहां आने वाले कई लोग इसे सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली के देसी स्वाद को महसूस करने के लिए खाते हैं. CP में घूमने आने वाले लोगों के लिए यह जगह बताती है कि दिल्ली का स्वाद सिर्फ बड़े रेस्टोरेंट और कैफे में नहीं, बल्कि ऐसी छोटी दुकानों और गरमागरम प्लेटों में भी बसता है. हनुमान मंदिर के दर्शन, कनॉट प्लेस की सैर और उसके बाद कचौड़ी-सब्जी का स्वाद ये पूरा अनुभव दिल्ली की उस सादगी को सामने लाता है, जहां कम पैसे में भी खाने की खुशी भरपूर मिल जाती है.

ये दुकाने है फेमस
आपको यहां कई दुकानें मिलेंगी, जिनमें श्री हनुमान कचौड़ी, श्री राम कचौड़ी, शर्मा कचौड़ी जैसे नाम शामिल हैं. खास बात यह है कि कचौड़ियों के साथ-साथ आपको लस्सी, गुलाब जामुन, फाफड़ा और जलेबी जैसी कई तरह की डिश भी मिलेंगी. कचौड़ियों की कीमत की बात करें तो एक कचौड़ी की कीमत ₹60 है, जिसमें एक सब्जी और गरमागरम हलवा शामिल है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment