होमफोटोलाइफ़फूड

मीठा खाने का मन है? मिनटों में बनाएं कुरकुरा खाजा घर पर, जानिए आसान रेसिपी

Last Updated:

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में कुछ अलग और खास मिठाई बनाने की सोच रही हैं, तो यूपी-बिहार की मशहूर खाजा रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. यह पारंपरिक डेजर्ट न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे घर पर आसानी से बनाया भी जा सकता है. मैदा की परतों और चाशनी से तैयार यह मिठाई हर खास मौके को और भी खास बना देती है.

वहीं, ज्यादातर घरों में महिलाएं लड्डू बनाना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप इस बार गर्मियों की छुट्टी के मौके पर स्वीट्स में कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रही हैं, तो आप पूर्वी यूपी-बिहार की फेमस मिठाई खाजा की यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं.

भारत अपनी परंपराओं और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है. हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और खान-पान है. यहां हर बदलते सीजन को खास तरीके से मनाया जाता है, कई पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं. अब गर्मियों की छुट्टी भी आने वाली है. इसके मौके पर सभी के घरों में कुछ न कुछ स्वादिष्ट व्यंजन बनने लगती हैं.

यह पूर्वी यूपी-बिहार की एक पारंपरिक डिश है, जिसे मैदा और शुगर सिरप में डीप करके तैयार किया जाता है. इसे लोग शादी-विवाह के मौके पर बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, इसे कई नामों से पुकारा जाता है जैसे खाजा, खजूली आदि.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साथ ही, यह डिजर्ट कई और राज्यों में भी काफी लोकप्रिय है और बहुत से लोग इसे बिहारी खाजा के नाम से भी जानते हैं. आप इसे बहुत ही आसानी से बना सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे?

जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे को रोल करें और आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें. अब सारी लोइयों को रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें और साइड में बेल कर रख लें. अब आपको खाजा बनाना है, इसके लिए आप एक प्लेट में रोटी रखें और उसके ऊपर मैदा, घी लगा लें, ताकि आटे (रोटी) की लेयर आपस में चिपके नहीं.

फिर उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और इसी तरह आप सारी बेली हुई रोटियों की परत बना लें. अब इन रोटियों को फोल्ड करके एक रोल बना लें, फिर रोल को साइड से पतला-पतला (ज्यादा नहीं) खाजा के शेप में काट लें. अब धीमी आंच पर कढ़ाही में तेल गर्म कर लें. जब तेल गर्म हो जाए, तो खाजा को डीप फ्राई कर लें.

अब आपको चाशनी बनानी है, इसके लिए आप एक बर्तन में चीनी और पानी डालें और चाशनी तैयार कर लें. अब तले हुए खाजा को एक एक करके चाशनी में डाल दें और कुछ देर इसे ही छोड़ दें, फिर कुछ देर बाद चाशनी से खाजा निकल लें और अपने पूरे परिवार में खाजा को सर्व करें.

खाजा मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा छान लें और फिर इसमें सभी सामग्रियों जैसे बेकिंग पाउडर, घी आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब आप आटे में पानी डालें और उसे अच्छी तरह से गूंथ लें, फिर 20 मिनट के लिए अलग रख दें.



Source link

Write A Comment