Last Updated:

Paneer cheesecake Recipe: मीठे की क्रेविंग हो रही है पर कैलोरी की चिंता है? तो घर पर सिर्फ 4 चीजों से बिना बेक किए बनाएं यह क्रीमी चॉकलेट-चेरी चीज़केक.पनीर (छैना), डार्क चॉकलेट और ताज़ा चेरी से बना यह डेजर्ट स्वाद में लाजवाब और सेहत में नंबर वन है. नोट करें यह आसान और गिल्ट-फ्री रेसिपी!

Zoom

घर के बने छैना (पनीर), डार्क चॉकलेट और ताज़ा चेरी के ट्विस्ट से तैयार यह डेजर्ट स्वाद में बेहद क्रीमी और गिल्ट-फ्री है.

Chocolate Paneer cheesecake: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहते, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. अक्सर चीज़ केक बनाने के लिए ओवन या अनहेल्दी क्रीम चीज़ की जरूरत होती है, लेकिन आज हम बनाएंगे हेल्दी नो-बेक चॉकलेट और चेरी चीज़केक. इसे बनाने के लिए न तो बेक करने का झंझट है और ना ही किसी मैदा या चीनी का इस्तेमाल. घर के बने छैना (पनीर), डार्क चॉकलेट और ताज़ा चेरी के ट्विस्ट से तैयार यह डेजर्ट स्वाद में बेहद क्रीमी और गिल्ट-फ्री है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

सामग्री और बनाने की विधि-

सामग्री (Ingredients)
ताजा छैना या पनीर: 200 ग्राम (अच्छे से मैश किया हुआ)
डार्क चॉकलेट: 100 ग्राम (पिघली हुई)
चिलियन चेरी (Chilean Cherries): आधा कप (बारीक कटी हुई)
कोको पाउडर: 1 छोटा चम्मच (ऊपर से छिड़कने के लिए)

बनाने की विधि (Step-by-Step Instructions)

स्टेप 1: बेस तैयार करें
सबसे पहले 200 ग्राम ताजा छैना या पनीर लें. इसे एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डालें और हाथों से या ब्लेंडर की मदद से तब तक अच्छी तरह क्रम्बल (मैश) करें जब तक कि यह बिल्कुल स्मूथ और क्रीमी टेक्सचर में न आ जाए. यह आपके चीज़केक का मुख्य बेस बनेगा.

स्टेप 2: चॉकलेट को पिघलाएं
अब 100 ग्राम डार्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसे एक कांच के बर्तन में डालकर डबल बॉयलर (उबलते पानी के ऊपर बर्तन रखकर) या फिर माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए रखकर अच्छी तरह पिघला लें. ध्यान रहे कि चॉकलेट पूरी तरह से स्मूथ हो जाए और उसमें गांठें न रहें.

स्टेप 3: सब कुछ एक साथ मिलाएं
इस पिघली हुई डार्क चॉकलेट को मैश किए हुए छैना वाले बाउल में डालें. दोनों चीजों को आपस में तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि चॉकलेट और छैना एकसार न हो जाएं. अब इस मिक्स्चर में बारीक कटी हुई चिलियन चेरी डालें और हल्के हाथों से पूरे मिश्रण में मिला (fold) दें, ताकि चेरी हर तरफ बराबर फैल जाए.

स्टेप 4: चीसकेक को सेट करें
तैयार मिश्रण को एक स्प्रिंगफॉर्म पैन (या किसी भी गहरे बर्तन) में ट्रांसफर करें. एक स्पैटुला की मदद से ऊपरी सतह को बिल्कुल चिकना और एक बराबर कर लें. अब इसे फॉयल पेपर या ढक्कन से ढककर कम से कम 4 घंटे के लिए फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) में सेट होने के लिए रख दें.

खास टिप और सर्विंग:
जब चीज़ केक अच्छे से सेट हो जाए, तो एक चाकू को गर्म पानी में डुबोएं और इसे मोल्ड के किनारों पर घुमाएं; इससे चीज़ केक आसानी से बाहर निकल आएगा. ऊपर से थोड़ा सा कोको पाउडर छिड़कें, मनचाहे टुकड़ों में काटें और अपने परिवार के साथ इस गिल्ट-फ्री डेजर्ट का आनंद लें!

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment