Last Updated:
Mango Bhapa Doi For Summer Dessert : इस वीकेंड पर अनहेल्दी और प्रिजर्वेटिव्स वाली बाजार की आइसक्रीम को कहें बाय-बाय, और घर पर ही कोलकाता के इस रीफ्रेशिंग मैंगो भापा दोई को ट्राई करें. यकीन मानिए, घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस ठंडी, क्रीमी और लाजवाब डिश का दीवाना हो जाएगा. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
‘भापा दोई’ का सीधा सा मतलब होता है ‘भाप में पका हुआ गाढ़ा और क्रीमी दही’.
Bengali Bhapa Doi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही हर घर में दो चीजों की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है- एक है रसीले आम और दूसरी है ठंडी-ठंडी आइसक्रीम या कुल्फी. लेकिन क्या आप इस गर्मी में वही पुरानी आइसक्रीम खाकर बोर हो चुके हैं? अगर हाँ, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बंगाल की एक ऐसी पारंपरिक और शाही स्वीट डिश, जिसके आगे बड़ी से बड़ी ब्रांड की आइसक्रीम भी फीकी लगने लगेगी. हम बात कर रहे हैं कोलकाता के बेहद मशहूर ‘मैंगो भापा दोई’ (Mango Bhapa Doi) की. ‘भापा दोई’ का सीधा सा मतलब होता है ‘भाप में पका हुआ गाढ़ा और क्रीमी दही’.
जब इस पारंपरिक बंगाली डिश में गर्मियों के राजा यानी ‘आम’ का तड़का लगता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इसका टेक्सचर इतना स्मूथ और मखमली होता है कि मुंह में जाते ही यह घुल जाता है. सबसे अच्छी बात? इसे बनाने के लिए आपको घंटों किचन में पसीना बहाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है और यह सिर्फ 3 मुख्य सामग्रियों के साथ बेहद आसानी से बनकर तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं इसकी क्विक और आसान रेसिपी:
आम भापा दोई बनाने का तरीका( How To Make Bhapa Doi At Home)-
मैंगो भापा दोई के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients):
गाढ़ा दही (Hanged Curd या चक्का दही): 2 कप
कंडेंस्ड मिल्क (Condensed Milk): 1 कप
मैंगो पल्प (ताजे आम का गूदा): 1/4 कप
इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच (एक बेहतरीन खुशबू और स्वाद के लिए)
बारीक कटे हुए आम और पिस्ता: गार्निशिंग के लिए
बनाने का आसान तरीका (Step-by-Step Recipe):
स्टेप 1:
भापा दोई का टेक्सचर आइसक्रीम जैसा क्रीमी तभी बनता है जब दही में पानी बिल्कुल न हो. इसके लिए 2 कप फ्रेश दही को एक सूती कपड़े में बांधकर कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए लटका दें (या छलनी पर रख दें). जब दही का सारा पानी निकल जाए और वह पनीर की तरह गाढ़ा (Hung Curd) हो जाए, तब उसे एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें.
स्टेप 3:
एक बेकिंग टिन, स्टील का टिफिन या छोटे-छोटे मिट्टी के कुल्हड़ लें और उन्हें थोड़े से घी से ग्रीस कर लें. अब तैयार किए गए मैंगो-दही के मिश्रण को इसमें डालें. ऊपर से एल्युमिनियम फॉयल से इसे अच्छी तरह ढक दें, ताकि स्टीम करते समय पानी की बूंदें अंदर न जाएं.
स्टेप 4:
एक कड़ाही या स्टीमर में पानी गर्म करें. उसमें एक स्टैंड रखें और इस टिन या कुल्हड़ को उसके ऊपर रख दें. कड़ाही को ढककर मीडियम आंच पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए स्टीम होने दें. 20 मिनट बाद गैस बंद करें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
स्टेप 5:
भापा दोई जब रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसे कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. जब यह एकदम चिल्ड (ठंडी) हो जाए, तो इसे फ्रिज से निकालें. ऊपर से बारीक कटे हुए ताजे आम के टुकड़े और कतरे हुए पिस्ते से सजाकर सर्व करें.
View this post on Instagram