Last Updated:
भारत में हाल ही लॉन्च की गई Cell Broadcast Alert Service को NDMA के निर्देश पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. जानिए यह सिस्टम क्या था, क्यों रोका गया और इसका मोबाइल यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा.
आपके फोन पर आने वाले सरकारी अलर्ट क्यों रुक गए? सामने आई बड़ी वजह
भारत में आपदा और आपातकालीन स्थितियों के दौरान लोगों तक तेजी से चेतावनी पहुंचाने के लिए शुरू की गई Cell Broadcast Service (CBS) को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है. इस कदम के बाद फिलहाल मोबाइल यूजर्स को Cell Broadcast के जरिए इमरजेंसी अलर्ट नहीं मिलेंगे.
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि NDMA ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर Cell Broadcast System को अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, इस फैसले के पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है और सिस्टम की समीक्षा की जा रही है.
क्या है Cell Broadcast Service?
Cell Broadcast Service एक आधुनिक अलर्ट सिस्टम है, जिसकी मदद से किसी विशेष क्षेत्र में मौजूद लाखों मोबाइल यूजर्स तक एक साथ इमरजेंसी संदेश पहुंचाया जा सकता है. यह सिस्टम प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़, भूकंप, चक्रवात, सुरक्षा संबंधी खतरों और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को तुरंत चेतावनी देने के लिए तैयार किया गया था.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें