Last Updated:
Raksha Bandhan Bareilly Famous Sweet Shop: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते में घोलिए मिठास, बरेली की इन 8 मशहूर दुकानों से घर ले जाइए देसी घी से बनी खास मिठाइयां. फेस्टिवल सीजन के लिए इन 8 दुकानों पर लंबी लाइन लगती है. आइए बरेली की उन 8 मिठाई की दुकानों के बारे में जानते हैं.
फेस्टिवल सीजन आते ही बाजार में चहल पहल बढ़ जाती है. बरेली शहर के सिविल लाइंस और बड़ा बाजार की सबसे पुरानी दुकान दीपक स्वीट्स के नाम से बरेली में प्रसिद्ध है. दो आउटलेट संचालित किए जाते हैं. अपने नाम की तरह इनका जो स्वाद है, वह ग्राहकों की जुबान पर चढ़ा रहता है. काजू बर्फी, गिफ्ट पैक और सभी तरह की देसी घी की मिठाई आप अपने घर रक्षाबंधन के अवसर पर ले जा सकते हैं. 350 से लेकर 5000 रुपए किलो तक की मिठाई उनके पास उपलब्ध है.
गणगौर स्वीट्स: बरेली राजेंद्र नगर में इनका आउटलेट संचालित किया जाता है. सभी तरह की मिक्स मिठाई इनके पास देसी घी में अवेलेबल है. बरेली शहर में अच्छी क्वालिटी और अच्छी तरह की मिठाई, मिठाइयों में भी यूनिक वैरायटी ग्राहकों के लिए अवेलेबल है. 350 से लेकर ढाई हजार रुपए तक की उनकी मिठाई अभी ग्राहक अपने घर रक्षाबंधन पर आप ले जा सकते हैं.
प्रकाश स्वीट्स: बरेली में अपने नाम से ये दुकान जानी जाती है और उनके पास अनेक प्रकार की मिठाई फेस्टिवल सीजन पर ग्राहक अपने घर ले जा सकते हैं. इस रक्षाबंधन बहन अपने भाई को देने के लिये यूनिक मिठाई ले जाना चाहती हैं, तो आपके लिए अच्छा स्थान बरेली शहर का प्रकाश स्वीट हो सकता है. इनके पास 350 रुपए प्रति किलो से लेकर 1500 रुपए किलो की मिठाई अवेलेबल है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कीप्स स्वीट: इनकी ब्रांच बरेली मिनी बायपास, सिविल लाइंस बरेली में संचालित की जाती है. प्रियंका चोपड़ा से लेकर तमाम बड़े-बड़े नेता उनके पास मिठाई लेने के लिए आते हैं. उनकी देसी घी से बनी हुई बरेली की बर्फी, मिक्स और काजू कतली से लेकर सभी तरह की मिठाई देसी घी से बनती है. 350 से लेकर 5000 रुपए किलो तक की मिठाई उनके पास अवेलेबल है. इस रक्षाबंधन आप भी अपने घर यहां से मिठाई ले जा सकते हैं.
अजंता स्वीट्स: बरेली शहर में प्रमुख प्रतिष्ठानों में से इनका नाम मिठाइयों के लिए जाना जाता है. रक्षाबंधन के खास अवसर पर बहन अपने भाई के लिए स्पेशल घेवर देसी घी से बनी हुई सभी मिठाई यहां आप 400 से लेकर 4000 रुपए किलो तक की मिठाई ले सकते हैं. स्वाद में जबरदस्त बरेली शहर में दो आउटलेट संचालित किए जाते हैं.
लाला रामकुमल: देसी घी मिठाई वाले लाला रामकुमल के यहां रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाई लेने के लिए लंबी लाइन लगती है. फेस्टिवल सीजन में देसी घी से बनी हुई शुद्ध मिठाई ग्राहकों तक ये पहुंचाते हैं. 400 रुपए किलो से लेकर 2000 रुपए किलो तक की देसी घी की मिठाई इनके पास अवेलेबल है. मिठाई की शुद्धता का खास ख्याल इस दुकान पर रखा जाता है.
वाजपेई स्वीट्स: इस मिठाई की दुकान के तीन से चार आउटलेट शहर में संचालित किए जाते हैं. सिविल लाइंस, सुभाष नगर, बदायूं रोड स्थित बाजपेई स्वीट्स अपने नाम से फेमस है. रक्षाबंधन के अवसर पर उनके पास भी अपने कस्टमर के लिए मिठाइयों की विशाल रेंज अवेलेबल रहती है. 300 रुपए किलो से लेकर 1500 रुपए किलो तक की मिठाई इनके पास ग्राहकों के लिए अवेलेबल रहती है.
विजय स्वीट्स: बिहारीपुर स्थित विजय स्वीट्स की दुकान आपने आप में खास है. फेस्टिवल सीजन में लोगों के लिए अच्छी क्वालिटी की मिठाई यहां बनते हैं. साथ ही साथ अपनी अच्छी गुणवत्ता और मिठाई के स्वाद के लिए पूरे बिहारीपुर में ये फेमस है. 300 रुपए किलो से लेकर 1200 रुपए किलो तक की मिठाई आप इस रक्षाबंधन यहां से अपने घर ले जा सकते हैं.