Last Updated:
Delhi Himachal Bhawan Pahadi Food: दिल्ली के हिमाचल भवन में आप हिमाचली खाने के लिए मंडी हाउस आ सकते हैं. यहां आपको खाने के लिए एक अच्छा विकल्प आसानी से मिल जाएगा. यहां हिमाचली थाली, मदरा, राजमा और सिड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजन मिलते हैं. इसे खाने वालों की भीड़ लगी रहती है.
दिल्ली में अगर आपका मन पहाड़ों वाले खाने का हो रहा है, तो मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन आपके लिए एक अच्छा फूड स्पॉट हो सकता है. यहां हिमाचली स्वाद के कई पारंपरिक व्यंजन मिलते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा रहती है हिमाचली थाली, मदरा, राजमा और सिड्डू की. ऐसे में अगर आप भी हिमाचल भवन जानें का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि यहां क्या-क्या खाना चाहिए, किस समय जाना है और लगभग कितने रुपये खर्च होंगे.
हिमाचल भवन की सबसे फेमस डिश यहां की हिमाचली थाली है. इसमें पहाड़ी अंदाज में तैयार किए गए कई पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं. थाली में आमतौर पर मदरा, राजमा, कढ़ी, पालदा, मौसमी सब्जी, चावल, रोटी और मीठा जैसे आइटम मिलते हैं. यानी एक ही थाली में हिमाचल के अलग-अलग स्वाद चखने का मौका मिलता है. यहां हिमाचली थाली की कीमत करीब ₹320 से ₹350 या उससे ऊपर बताई गई है.
अगर आप पूरी थाली नहीं लेना चाहते, तो चने का मदरा और हिमाचली राजमा जैसे ऑप्शन भी ट्राई कर सकते हैं. मदरा दही वाली ग्रेवी में तैयार किया जाने वाला पारंपरिक हिमाचली व्यंजन है. जबकि पहाड़ी राजमा अपने अलग स्वाद और मसालों के लिए जाना जाता है. हिमाचली खाने की पहचान में इन दोनों का खास स्थान है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक और पारंपरिक हिमाचली डिश सिद्दू है. यह स्टीम्ड स्टफ्ड ब्रेड है. जो पहाड़ी इलाकों में पॉपुलर है. अगर आप कुछ अलग और ऑथेंटिक ट्राई करना चाहते हैं, तो सिद्दू एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है. इसे खाने के बाद आप तारीफ जरुर करेंगे.
हिमाचल भवन में मौजूद ऑफिशियल फ़ूड-रेट लिस्ट में कई ब्रेकफ़ास्ट और स्नैक ऑप्शन दिए गए हैं. आइटम में वेज सैंडविच ₹30, चीज़ सैंडविच ₹60, वेज कटलेट ₹30, वेज पकोड़ा ₹30, पूरी-भाजी ₹30, छोले-भटूरे ₹30, इडली-सांभर ₹30, सांभर वड़ा ₹30, उत्तपम-सांभर ₹40, और स्टफ्ड पराठा ₹20 शामिल हैं. यहां और भी कई तरह के व्यंजन आपको मिल सकता है.
अगर आप सिर्फ़ चाय और स्नैक्स के लिए जा रहे हैं, तो उपलब्ध रेट्स में चाय ₹8, कॉफ़ी ₹15, दूध ₹20, और 200 ml लस्सी ₹18 में मिलेगी. हिमाचल भवन 27, सिकंदरा रोड, मंडी हाउस, नई दिल्ली में स्थित है. यहां सुबह से शाम तक स्वाद के दीवानों की लाइन लगी रहती है.