Last Updated:

Poha Corn Recipe: पोहा, कॉर्न और पनीर से बना यह हेल्दी नाश्ता स्वाद और सेहत का शानदार मेल है. कम तेल में बनने वाली यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है. सुबह के नाश्ते या टिफिन के लिए यह एक आसान, झटपट और पौष्टिक ऑप्शन साबित हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पोहा कॉर्न पनीर रेसिपी

Poha Corn Recipe: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो पेट भी भरे, स्वाद भी दे और शरीर को दिनभर की एनर्जी भी दे सके, लेकिन रोज वही पराठा, ब्रेड या साधारण पोहा खाते-खाते कई बार लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपको एक ऐसी रेसिपी मिल जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो और बनाने में ज्यादा मेहनत भी न लगे, तो बात ही अलग हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका कपूर की एक खास रेसिपी काफी पसंद की जा रही है, जिसमें पोहा, स्वीट कॉर्न और पनीर का शानदार मेल देखने को मिलता है. यह नाश्ता बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट और स्वाद से भरा होता है.

खास बात यह है कि इसे डीप फ्राई नहीं किया जाता, बल्कि कम तेल में अप्पे पैन में पकाया जाता है. यही वजह है कि यह बच्चों के टिफिन से लेकर घर के मॉर्निंग स्नैक तक के लिए एक शानदार ऑप्शन बन जाता है, अगर आप भी कम समय में कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके किचन की फेवरेट बनने वाली है.

पोहा और कॉर्न का हेल्दी कॉम्बिनेशन
पोहा वैसे भी हल्का और आसानी से पचने वाला खाना माना जाता है. वहीं स्वीट कॉर्न स्वाद के साथ हल्की मिठास और फाइबर देता है. जब इसमें पनीर मिल जाता है तो यह रेसिपी और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाती है. यही वजह है कि यह नाश्ता बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बढ़िया माना जा रहा है.

सबसे पहले ऐसे तैयार करें पोहा
इस रेसिपी के लिए सबसे पहले एक कप पोहा लें. इसे साफ पानी से 3-4 बार अच्छे से धो लें. अब इसका सारा पानी निकाल दें और करीब 5 से 10 मिनट तक अलग रख दें. इससे पोहा नरम हो जाएगा और बाद में आटा तैयार करने में आसानी होगी. सही तरीके से भीगा हुआ पोहा इस डिश को हल्का क्रिस्पी टेक्सचर देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तैयार करें स्वाद से भरी स्टफिंग
अब एक बाउल में एक कप उबले हुए स्वीट कॉर्न डालें. इन्हें हल्का सा मैश कर लें ताकि स्टफिंग अच्छी तरह तैयार हो सके. इसके बाद इसमें करीब 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाएं. पनीर इस रेसिपी को क्रीमी स्वाद देता है और प्रोटीन भी बढ़ाता है. अब इसमें स्वाद के हिसाब से नमक डालें. साथ में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर और एक चम्मच चाट मसाला डालकर सब चीजों को अच्छे से मिला लें. तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर अलग रख दें.

पोहे का डो ऐसे बनाएं
अब भीगे हुए पोहे को एक बड़े बर्तन में लें. इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच बेसन डालें. स्वाद के हिसाब से नमक और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर भी मिला दें. इन सबको हाथों से अच्छी तरह मिक्स करते हुए आटे जैसा गूंथ लें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. बेसन डालने से बाइंडिंग अच्छी रहती है और बॉल्स पकाते समय टूटती नहीं हैं.

अब दें परफेक्ट शेप
अब पोहे के तैयार मिश्रण की छोटी लोई लें. इसे हथेली पर फैलाकर छोटी कटोरी जैसा आकार दें. इसके बीच में कॉर्न और पनीर वाली स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद कर दें. धीरे-धीरे गोल आकार देते हुए एक स्मूद बॉल बना लें. ध्यान रखें कि स्टफिंग बाहर न निकले.

कम तेल में पकाने की आसान ट्रिक
इस रेसिपी की सबसे खास बात यही है कि इसमें बहुत कम तेल लगता है. अप्पे पैन लें और उसके हर खाने में हल्का तेल लगाएं. अब तैयार बॉल्स को उसमें रखें और मध्यम आंच पर पकाएं. करीब 8 से 9 मिनट तक इन्हें पलटते रहें ताकि हर तरफ से सुनहरा रंग आ जाए. जब ये बाहर से क्रिस्पी दिखने लगें तो समझ लीजिए कि आपका हेल्दी नाश्ता तैयार है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment