Last Updated:
भीषण गर्मी में गाजीपुर में पैशन फ्रूट मोजिटो और लेमोनेड मोजिटो लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. मुंबई में वर्षों तक काम कर चुके सद्दाम हुसैन अपने खास अंदाज में इन ड्रिंक्स को तैयार कर रहे हैं, जिनका स्वाद कॉलेज छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को खूब पसंद आ रहा है.
गाजीपुर. भीषण गर्मी के बीच ठंडे और ताजगी देने वाले पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है. गाजीपुर के पीजी कॉलेज के पास पैशन फ्रूट मोजिटो और लेमोनेड मोजिटो पहली पसंद बनते जा रहे हैं. कॉलेज सीजन और प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते दूर-दूर से आने वाले छात्र भी इन ड्रिंक्स का स्वाद लेना नहीं भूल रहे. इन ड्रिंक्स को तैयार करने वाले सद्दाम हुसैन बताते हैं कि उन्होंने मुंबई में करीब 12 वर्षों तक काम करते हुए कई प्रकार के मोजिटो और बेवरेज बनाना सीखा. उन्होंने ये रेसिपी अपने गुरु निजाम खान से सीखी थी. महाबलेश्वर मुंबई का वह अनुभव सद्दाम गाजीपुर के लोगों को नए स्वाद के रूप में दे रहे हैं.
सद्दाम के अनुसार, पैशन फ्रूट मोजिटो का स्वाद अन्य सामान्य ड्रिंक्स से अलग होता है. इसमें पैशन फ्रूट सिरप, नींबू, पुदीना, बर्फ और सोडा का इस्तेमाल किया जाता है. उनका कहना है कि इसका स्वाद हल्का-सा लाहौरी जीरा फ्लेवर की याद दिलाता है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. पैशन फ्रूट मोजिटो के साथ-साथ लेमोनेड मोजिटो भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. इसमें नींबू, पुदीना, शुगर सिरप, सोडा और लेमोनेड का मिश्रण होता है. गर्मी में यह ड्रिंक शरीर को ताजगी और ठंडक का एहसास देता है.
सद्दाम बताते हैं कि एक गिलास मोजिटो तैयार करने में लगभग पांच मिनट का समय लगता है. गर्मी बढ़ने के साथ इसकी मांग भी लगातार बढ़ रही है. खासकर कॉलेज के छात्र और परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थी इन ड्रिंक्स को पसंद कर रहे हैं. 2 बड़े चम्मच पैशन फ्रूट सिरप या पल्प, 10 से 12 पुदीने की पत्तियां, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच शुगर सिरप, बर्फ के टुकड़े, 150 से 200 मिलीलीटर सोडा वाटर और सजावट के लिए नींबू का स्लाइस.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले गिलास में पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालकर हल्का दबाया जाता है. इसके बाद पैशन फ्रूट सिरप मिलाया जाता है. फिर गिलास में बर्फ भरी जाती है और ऊपर से सोडा डाला जाता है. अंत में नींबू और पुदीने से सजाकर सर्व किया जाता है.
गिलास में पुदीना, नींबू का रस और शुगर सिरप डालकर हल्का मिक्स किया जाता है. इसके बाद बर्फ डाली जाती है. फिर लेमोनेड या स्प्राइट मिलाया जाता है. ऊपर से सोडा डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है. अंत में नींबू और पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसा जाता है.
एक समय जहां लोगों की पहली पसंद पारंपरिक शरबत और कोल्ड ड्रिंक हुआ करती थी, अब नई पीढ़ी अलग-अलग फ्लेवर वाले मोजिटो और बेवरेज की ओर आकर्षित हो रही है. पैशन फ्रूट और लेमोनेड मोजिटो इसी बदलते फूड कल्चर की नई पहचान बनते दिखाई दे रहे हैं.