साउथ अफ्रीका के युवा सलामी बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल मैच में सिर्फ 52 गेंदों में यह कमाल कर दिखाया। 20 साल के प्रीटोरियस का यह 17वां मैच था। इससे ठीक पिछले मैच में वह जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाने से सिर्फ 6 रन दूर रह गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और शतक पूरा करके नया इतिहास रच दिया है।

प्रीटोरियस बने टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी

लुआन ड्रे प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका के लिए T20I में शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज बने हैं। महज 20 साल और 161 दिन की उम्र में शतक ठोककर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब वह फुल मेंबर टीमों में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के नाम था, जिन्होंने 2019 में 20 साल और 337 दिन की उम्र में शतक बनाया था। लुआन प्रिटोरियस ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

101 रन की पारी खेलकर आउट हुए प्रीटोरियस

साउथ अफ्रीका के ताबड़तोड़ बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस 53 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेलकर वापस लौटे। नामीबिया के कप्तान गेराल्ड इरास्मस ने उनका विकेट चटकाया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 बड़े-बड़े छक्के लगाए। प्रीटोरियस की गिनती टी20 के बेहद आक्रामक बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने 2025 में अपना T20I डेब्यू किया था। पूरे टी20 फॉर्मेट में यह उनका दूसरा शतक है।

साउथ अफ्रीका ने बनाए 228 रन

नामीबिया के मैदान पर ट्राई सीरीज फाइनल में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। लुआन ड्रे प्रीटोरियस और विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजेन ने पहले विकेट के लिए महज 69 गेंदों में 156 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस दौरान एस्टरहुइजेन शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 40 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि इस आक्रामक शुरुआत के बाद नामीबिया के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और साउथ अफ्रीका को 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रनों पर ही रोक दिया। बता दें कि नामीबिया ने ट्राई सीरीज के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर उलटफेर किया था

यह भी पढ़ें

BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

IND vs PAK मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का बड़ा बयान, कहा- हम पाकिस्तान से हमेशा एक कदम आगे रहते हैं

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment