मिथिलांचल में आम का मौसम शुरू होते ही घरों में देसी आम शरबत की खुशबू फैलने लगती है. भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोग आज भी दादी-नानी के पुराने नुस्खों पर भरोसा करते हैं. मिथिला की गृहिणी बताती हैं कि कच्चे आम का शरबत शरीर को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाला गुड़, पुदीना और भुना जीरा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इस शरबत को बनाने के लिए कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लिया जाता है. फिर इसमें गुड़, पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और काली मिर्च मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है. इसके बाद ठंडा पानी मिलाकर शरबत बनाया जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।