Last Updated:

Vegetable Upma Recipe: वेजिटेबल उपमा एक ऐसा नाश्ता है, जो हेल्थ और स्वाद दोनों का सही बैलेंस देता है. जल्दी बनने वाला, पेट भरने वाला और हर उम्र के लिए फिट ये डिश आपके मॉर्निंग रूटीन को बेहतर बना सकता है. इसे एक बार जरूर ट्राई करें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वेजिटेबल उपमा रेसिपी

Vegetable Upma Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की शुरुआत तय करता है, अगर दिन की शुरुआत हल्की, टेस्टी और पेट भरने वाली डिश से हो जाए तो दिन अपने आप अच्छा निकलता है. लेकिन अक्सर लोग हेल्दी खाने के नाम पर स्वाद से समझौता कर लेते हैं, या फिर स्वाद के चक्कर में हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में एक ऐसा ऑप्शन चाहिए जो दोनों के बीच बैलेंस बना सके. यहीं पर वेजिटेबल उपमा एक शानदार रोल निभाता है. सूजी से बनने वाला ये सिंपल सा डिश सिर्फ जल्दी तैयार नहीं होता, बल्कि इसमें डाली गई ताजी सब्जियां इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना देती हैं.

इसमें फाइबर, विटामिन और जरूरी न्यूट्रिशन का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या एक्स्ट्रा सामान की जरूरत नहीं होती, अगर आप भी रोज के नाश्ते से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो वेजिटेबल उपमा आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है.

वेजिटेबल उपमा क्या है और क्यों है खास?
वेजिटेबल उपमा एक साउथ इंडियन डिश है जो अब पूरे देश में पसंद की जाती है. सूजी को हल्का भूनकर उसमें सब्जियों और मसालों के साथ पकाया जाता है. इसका टेक्सचर सॉफ्ट और स्वाद हल्का मसालेदार होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. ये डिश खास इसलिए भी है क्योंकि इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. ज्यादा सब्जियां डालकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं या थोड़ा बटर डालकर बच्चों के लिए टेस्टी ट्विस्ट दे सकते हैं.

जरूरी सामग्री
-1 कप सूजी
-1 छोटा प्याज
-1 गाजर (बारीक कटी)
-1/2 कप मटर
-1 शिमला मिर्च
-2 हरी मिर्च
-1 छोटा चम्मच राई
-7-8 करी पत्ते
-2 बड़े चम्मच तेल या घी
-2-3 कप पानी
-नमक स्वाद के अनुसार
-हरा धनिया
-आधा नींबू

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक पैन गर्म करें और उसमें सूजी को बिना तेल के हल्का सुनहरा होने तक भून लें. जब खुशबू आने लगे तो इसे अलग रख दें. अब उसी पैन में तेल या घी डालें. इसमें राई डालकर चटकने दें, फिर करी पत्ता और हरी मिर्च डालें. इसके बाद प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक पकाएं. अब गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक चलाएं. फिर इसमें पानी और नमक डालकर उबाल आने दें. जब पानी उबलने लगे, तब धीरे-धीरे सूजी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें. इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं. अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स करें. आपका गरमा-गरम उपमा तैयार है.

हेल्थ बेनिफिट्स जो इसे बनाते हैं खास
वेजिटेबल उपमा सिर्फ स्वाद ही नहीं, हेल्थ के लिहाज से भी काफी अच्छा है. इसमें सूजी से मिलने वाली एनर्जी और सब्जियों से मिलने वाला फाइबर दोनों मिलते हैं. कम तेल में बनने की वजह से यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है. सुबह इसे खाने से पेट भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है.

कुछ आसान टिप्स जो स्वाद बढ़ा देंगे
इसमें भुनी हुई मूंगफली डालने से क्रंची स्वाद आता है. हल्का खट्टापन पसंद हो तो नींबू थोड़ा ज्यादा डालें. टमाटर डालकर इसका टेस्ट और रिच बना सकते हैं. बच्चों के लिए थोड़ा बटर डालें, उन्हें ज्यादा पसंद आएगा.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment