विजय के करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज हो गई है। पूरे तमिलनाडु में फैंस और सिनेमाघर के मालिकों ने इसकी रिलीज को अपने मुख्यमंत्री और ‘थलपति’ के लिए एक जश्न में बदल दिया है। गुरुवार को फिल्म की रिलीज के मौके पर पूरे तमिलनाडु में जश्न का माहौल बना हुआ है, जिनमें विजय की पार्टी TVK के फैंस और कार्यकर्ता दोनों शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर थिएटर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दर्शकों की एक्साइटमेंट अलग से ही देखने को मिल रही है। फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, जिनमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण शामिल हैं।

‘जन नायकन’ ने मचाई धूम

चेन्नई के वुडलैंड्स और कैसीनो समेत कई सिनेमाघरों में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के आने का स्वागत खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। विजय का स्वागत करने के लिए रात के आसमान में लेजर बीम छोड़ी गईं और फैंस जोशीले गानों पर थिरकते नजर आए। बुधवार देर रात चेन्नई के एक सिनेमाघर में ड्रोन शो आयोजित किया गया, क्योंकि दर्शक सुबह के शो के इंतजार कर रहे थे। वहीं सिनेमाघरों के बाहर और चेन्नई के कुछ फेमस चौराहों पर अभिनेता-राजनेता के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए। PTI के अनुसार विजय ने खुद कुछ अधिकारियों के साथ बुधवार शाम को यहां ‘जन नायकन’ की एक खास स्क्रीनिंग देखी।

‘जन नायकन’ के लिए रखे गए स्पेशल शो

तमिलनाडु के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर विजय तमिलन पार्थिबन ने कहा कि ‘जन नायकन’ की रिलीज दिवाली और पोंगल जैसे त्योहार की तरह है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने भी फिल्म में एक छोटा सा रोल किया है और यह उनके लिए बहुत खास समय था। उन्होंने यह भी कहा कि चेन्नई में लगभग 100 लोगों को यादगार तोहफे के तौर पर हेलमेट दिए जाएंगे। TVK विधायक KV विजयधामू ने कहा, ‘कल मैं यह भूल जाऊंगा कि मैं एक MLA हूं और एक फैन की तरह सिनेमा का आनंद लूंगा।’

‘जन नायकन’ का 25वें दिन थिएटर होंगे हाउसफुल

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कमल ने बताया कि इतिहास में पहली बार ‘जन नायकन’ के 25वें दिन (16 अगस्त) के सेलिब्रेशन शो के सभी टिकट सिर्फ 5 मिनट में बिक गए। एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी ‘जन नायकन’ राजनीति में पूरी तरह से कदम रखने से पहले विजय की आखिरी फिल्म है। यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC से सर्टिफिकेशन न मिल पाने के कारण इसे टालना पड़ा।

ये भी पढ़ें – ‘पठान’ को पीछे छोड़ पाएगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग में टूटे रिकॉर्ड, 100 करोड़ की ओपनिंग की तैयारी

‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग का तूफान, बिके 6 लाख से ज्यादा टिकट, रिलीज से पहले ही हुई 27 करोड़ की कमाई

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment