Last Updated:

Bharatpur Ki Famous Kachori: भरतपुर के चौबुर्जा क्षेत्र की मशहूर छोटी कचौड़ी आज भी 2 रुपए में मिलती है, खास करी के साथ परोसी जाने वाली यह सस्ती और स्वादिष्ट कचौड़ी स्थानीयों व पर्यटकों की फेवरेट है. लोग इसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से आते है.और इस कचौड़ी को पसंद करते हैं.

भरतपुर. भरतपुर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ खानपान की खास परंपराओं के लिए भी जाना जाता है. इन्हीं में एक खास पहचान बनाए हुए है चौबुर्जा क्षेत्र की मशहूर छोटी कचौड़ी. जिसकी कीमत आज भी महज 2 रुपए है. साइज में छोटी लेकिन स्वाद में बेहद लाजवाब  है. यह कचौड़ी स्थानीय लोगों के दिलों में खास जगह रखती है. सुबह होते ही चौबुर्जा इलाके में लोगों की भीड़ इस कचौड़ी का स्वाद लेने के लिए जुटने लगती है.

खास बात यह है कि यह कचौड़ी एक विशेष प्रकार की करी के साथ परोसी जाती है. जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. मसालों का संतुलन और देसी अंदाज में तैयार की गई यह करी कचौड़ी के साथ मिलकर ऐसा स्वाद देता है. जो हर किसी को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर दे. स्थानीय लोगों की सुबह की शुरुआत ही इस छोटी कचौड़ी से होती है. चाहे मजदूर वर्ग हों, व्यापारी हों या छात्र. हर वर्ग के लोग यहां पहुंचकर इस सस्ते और स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लेते हैं.

विश्व की सबसे सस्ती कचौड़ी?
महंगाई के इस दौर में जहां खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं 2 रुपए में मिलने वाली यह कचौड़ी लोगों के लिए राहत के साथ-साथ स्वाद का बेहतरीन विकल्प भी बनी हुई है. यह कचौड़ी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बल्कि भरतपुर की पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय स्वाद की पहचान भी बन चुकी है. वर्षों से एक ही स्वाद और गुणवत्ता बनाए रखना इस दुकान की खासियत है. जो इसे और भी खास बनाता है.

ये है इस कचौड़ी की खासियत
चौबुर्जा की यह छोटी कचौड़ी अब केवल एक नाश्ता नहीं बल्कि हर किसी की फेवरेट है. शहर में आने वाले पर्यटक भी इसका स्वाद चखे बिना नहीं रहते. सस्ती कीमत, अनोखा स्वाद और परंपरा का मेल इसे खास बनाता है, जो आने वाले समय में भी अपनी लोकप्रियता बनाए रखने की पूरी उम्मीद जगाता है. लोग इसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से आते है.और इस कचौड़ी को पसंद करते हैं.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment