वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला ​किया है। आज यानी गुरुवार को अब से कुछ देर बाद बीसीसीआई की एक मीटिंग मुंबई में होने वाली है, इसमें कई बड़े और अहम फैसले लिए जाएंगे। इससे पहले ही खबर सामने आई है कि लक्ष्मण को एशियन गेम्स में हेड कोच का काम दिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई ने खुद अब तक इसको लेकर ऐलान नहीं किया है। 

एशियन गेम्स में हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे वीवीएस लक्ष्मण

इस महीने के आखिर में एशियन गेम्स होने हैं। इसके लिए भारतीय दल तैयार है। इस बार पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम इसमें सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी। इसका शेड्यूल भी जारी हो गया है, हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि भारत का मुकाबला किससे होगा। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। जब एशियन गेम्स हो रहे होंगे, उसी वक्त वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर होगी, जहां वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यानी दोनों सीरीज आपस में टकराएंगी। इसलिए वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स में हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले जब भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, तब भी लक्ष्मण ही टीम के हेड कोच थे और अब फिर से उन्हें ये काम दिया जा रहा है। 

सुनील जोशी, ऋषिकेश कनितकर और सुभादीप घोष भी रहेंगे साथ

वीवीएस लक्ष्मण पिछले काफी वक्त से बीच बीच में हेड कोच का संभालते रहे हैं। हालां​कि उनके पास सीओई के प्रमुख की बड़ी और अहम जिम्मेदारी है। भारत की जो टीम महिला पुरुष मिलाकर एशियन गेम्स में जाएगी, उसका सपोर्ट स्टॉफ ए​थलेटिक्स के बाद सबसे ज्यादा है। वीवीएस लक्ष्मण के साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कनितकर और सुभादीप घोष भी रहेंगे। 

श्रेयस अय्यर करेंगे एशियन गेम्स में कप्तानी 

इससे पहले ही बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। इसकी कमान श्रेयस अय्यर के पास रहेगी। इससे पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेंगी। इसकी भी टीम की घोषणा की जा चुकी है। हो सकता है कि खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखकर एशियन गेम्स के स्क्वाड में कुछ एक बदलाव किए जाएं, लेकिन ज्यादा परिवर्तन की संभावना नजर नहीं आती है। 

यह भी पढ़ें 

इमाम उल हक पर PCB लगा सकता है एक से दो साल का बैन, रिजवान का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ब्रायडन कार्स की फिर हुई अनदेखी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment