Last Updated:
वॉट्सऐप Web और Desktop यूजर्स को 20 मई की सुबह बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा. कई देशों में ऐप क्रैश होने लगा और यूजर्स को WhatsApp चैट्स की जगह Facebook लॉगिन पेज दिखाई देने लगा. भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें शेयर कीं. जानें पूरा मामला.
WhatsApp Desktop में बड़ी गड़बड़ी, यूजर्स बोले- चैट्स नहीं खुल रहीं
20 मई की सुबह WhatsApp Web और Desktop यूजर्स को बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा. भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि WhatsApp Web बार-बार क्रैश हो रहा है, जबकि Desktop ऐप खोलने पर उन्हें सीधे Facebook लॉगिन पेज पर भेजा जा रहा है.
इस समस्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर यूजर्स ने बड़ी संख्या में स्क्रीनशॉट और शिकायतें शेयर करनी शुरू कर दीं. कई लोगों ने बताया कि WhatsApp Web खुलते ही QR कोड और चैट इंटरफेस की जगह Facebook का लॉगिन पेज दिखाई दे रहा था. कुछ यूजर्स ने Facebook से लॉगिन करने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बाद भी उन्हें WhatsApp चैट्स की जगह Facebook पेज पर ही रीडायरेक्ट किया जा रहा था.
यह समस्या इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि आमतौर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने के लिए Facebook लॉगइन की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि Meta दोनों प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी है, लेकिन WhatsApp यूजर्स के लिए यह काफी असामान्य और अचानक था.
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत, ब्राजील, मेक्सिको, यूनाइटेड किंगडम, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में सबसे ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि सिर्फ Web और Desktop ही नहीं, बल्कि कुछ मामलों में मोबाइल ऐप भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था.
इस आउटेज के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मेटा से सवाल पूछने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने चिंता जताई कि कहीं यह कोई सिक्योरिटी समस्या तो नहीं है. हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
WhatsApp आज दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है. ऐसे में कुछ घंटों की तकनीकी दिक्कत भी लाखों लोगों के काम और निजी बातचीत को प्रभावित कर सकती है.
फिलहाल कुछ यूज़र्स से इस दिक्कत के ठीक होने की बात कही है, वहीं कुछ लोगों को अभी भी लॉगइन में परेशानी आ रही है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें