अगर आपको शाम के समय कुछ टेस्टी नाश्ता करने का मन कर रहा है तो आप आलू और सूजी की यह लाजवाब रेसिपी बना सकते हैं। बता दें। यह रेसिपी बाहर से क्रंची और अंदर से नरम होते हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते है। इस रेसिपी को मशहूर शेफ और कॉन्टेंट क्रियेटर भरत वधवा ने अपने यू ट्यूब पेज Bharatzkitchen पर शेयर किया है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आलू सूजी गार्लिक चिली बाइट्स?

आलू सूजी गार्लिक चिली बाइट्स बनाने के लिए सामग्री

  • एक कच्चा आलू, एक कप बारीक सूजी, दो कप पानी, एक छोटा चम्मच नमक, हरा धनिया, एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी, दो बड़े चम्मच देसी घी, 4-5 कटी हुई लहसुन की कलियाँ, 2-3 हरी मिर्च

  • बैटर के लिए सामग्री: 2 बड़े चम्मच आटा, 1 छोटा चम्मच कलौंजी, 2-3 बड़े चम्मच सेंवई, आधा छोटा चम्मच नमक, ज़रूरत के अनुसार पानी

आलू सूजी गार्लिक चिली बाइट्स कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: आलू सूजी गार्लिक चिली बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कच्चा आलू लें और उसे ग्रेट कर लें। उसके बाद उसे पानी में भिगोकर रख दें ताकि उसका स्टार्च निकल जाए।

  • दूसरा स्टेप: अब एक बाउल में एक कप बारीक सूजी में दो कप पानी, एक छोटा चम्मच नमक, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स, अजवाइन, जीरा और कसूरी मेथी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर दस मिनट के लिए ढककर रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और एक पैन रखें और उसमें दो बड़े चम्मच देसी घी डालें। ,घी गर्म होने पर उसमें लहसुन की कलियाँ, हरी मिर्च से तड़का दें और फिर ग्रेट किया हुआ आलू डालें। धीमी आंच पर पकाएं। जब आलू नरम हो जाए तो उसमें सूजी का बैटर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह आपस में एकदम अच्छी तरह मिल जाए और आटे के फॉर्म में बदल जाए तब गैस बंद कर दें। अब इस आटे की गोल गोल टिक्की बनाकर साइड में रख लें।

  • चौथा स्टेप: अब एक बाउल में गेंहूं का आटा, कलौंजी, सेंवई और ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं और उसमें इस टिक्की को डीप करें। फिर उसके बाद गर्म तेल में टिक्की को तल लें।

  • पांचवां स्टेप: आपका आलू सूजी गार्लिक चिली बाइट्स बनकर तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।





Source link

Write A Comment