Powered by :

Last Updated:

Moto Buds 2 प्लस ₹5,999 में भारत में लॉन्च हुए हैं. इनमें साउंड बाय बोस, 55dB ANC, 40 घंटे बैटरी और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट मिलता है. जानिए फीचर्स, कीमत और सेल डिटेल.

ख़बरें फटाफट

सस्ते में प्रीमियम साउंड, बोस स्पीकर के साथ आए Motorola के नए ईयरबड्सZoom

बजट में बेस्ट TWS? Moto Buds 2 Plus की पूरी डिटेल

अगर आप ₹6,000 के अंदर अच्छे TWS ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं, तो Moto Buds 2 Plus आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकते हैं. मोटोरोला ने इन्हें भारत में लॉन्च कर दिया है, और खास बात यह है कि इसमें ‘Sound by Bose’ का सपोर्ट दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी खास माना जाता है. डिजाइन और ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो इन ईयरबड्स में 11mm डायनामिक ड्राइवर के साथ Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर दिया गया है. यह ड्यूल-ड्राइवर सेटअप बास और मिड/हाई साउंड को अलग-अलग हैंडल करता है, जिससे आवाज ज्यादा क्लियर और डिटेल्ड सुनाई देती है.

साथ ही इसमें LHDC सपोर्ट भी मिलता है, जिससे हाई-रेज ऑडियो का अनुभव बेहतर होता है (हालांकि इसके लिए कम्पैटिबल डिवाइस जरूरी है).

इन ईयरबड्स में 55dB तक का Active Noise Cancellation (ANC) मिलता है, जो ट्रैफिक या AC जैसी बैकग्राउंड आवाजों को काफी हद तक कम कर देता है. कॉलिंग के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो ENC सपोर्ट के साथ साफ आवाज देने में मदद करते हैं.

बैटरी लाइफ भी इसकी बड़ी खासियत है. ANC ऑन होने पर यह करीब 6–7 घंटे तक चलता है, जबकि बिना ANC के 9 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है. केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 40 घंटे तक पहुंच जाती है. फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, जिसमें सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है.

इसके अलावा इसमें Spatial Audio, Bluetooth 6.0, IP54 रेटिंग, ड्यूल कनेक्शन, टच कंट्रोल और AI फीचर्स जैसे नोटिफिकेशन समरी और लाइव ट्रांसलेशन भी मिलते हैं.

कब है सेल?
₹5,999 की कीमत में ये ईयरबड्स 8 मई से फ्लिपकार्ट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे. Moto Buds 2 Plus बजट में प्रीमियम फीचर्स देने वाले एक मजबूत ऑप्शन बन सकते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment