Last Updated:

बुरहानपुर जिले में इन दिनों बिहार के लीची फल की सबसे अधिक डिमांड है. यहां पर रोजाना एक ट्रक इस फल की खपत हो रही है. यह फल बाजार में ₹300 किलो तक बिक रहा है. लोग इसको खरीदना पसंद करते हैं. क्योंकि गर्मी में यह शरीर के तापमान को बनाकर रखता है और शरीर को ठंडक देता है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में गर्मियों में कई राज्यों से फल आते हैं जिसकी बुरहानपुर में सबसे अधिक डिमांड रहती है. इन दिनों बिहार के लीची फल की सबसे अधिक डिमांड है. यह लीची फल बेर की तरह दिखता है और बाहर से सफेद और लाल चट्टे वाला होता है और अंदर से फल गूदेदार और सफेद निकलता है जो गर्मी में लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. डॉक्टर भी यह फल खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि वह फल शरीर के तापमान को बना कर रखता है और शरीर को ठंडक देता है. गर्मी के समय में यह फल लोग सबसे अधिक खाते हैं और बाजार में ₹300 किलो तक बिक रहा है. ट्रकों से रोजाना खपत हो रही है खरीदी करने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है.

लोकल 18 की टीम को फल फ्रूट व्यापारी अब्दुल रईस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर जिले में इन दिनों बिहार के लीची फल की सबसे अधिक डिमांड है. यहां पर रोजाना एक ट्रक इस फल की खपत हो रही है. यह फल बाजार में ₹300 किलो तक बिक रहा है. लोग इसको खरीदना पसंद करते हैं. क्योंकि गर्मी में यह शरीर के तापमान को बनाकर रखता है और शरीर को ठंडक देता है. इसलिए डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं.

सफेद और गूदेदार फल
यह चार फल यदि आप खाना खाने के बाद खाते हैं तो आपके शरीर का तापमान बना रहेगा. इस फल की खासियत होती है कि इसका वजन करीब 30 से 40 ग्राम एक फल का होता है और बाहर से यह लाल और सफेद चट्टे वाला होता है और अंदर से सफेद और गूदेदार निकलता है इसमें एक बीज भी होता है. यह फल इसलिए लोगों को खाने में बहुत अच्छा लगता है.

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट डॉक्टर गौरव थावानी से बात की तो उन्होंने बताया कि लीची फल में विटामिन कॉपर पोटेशियम मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है. और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. फाइबर भी होता हैं जो पाचन के लिए अच्छा है. एक व्यक्ति भोजन करने के बाद 150 ग्राम से लेकर तो 200 ग्राम तक सेवन कर सकता है. खाली पेट खाने से बचे नहीं तो यह शुगर लेवल कम कर सकता हैं जिससे नुकसान हो सकता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment