बोगनवेलिया एक ऐसा पौधा है जो अपनी अपने रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है। इसकी टहनियों पर खिले गुलाबी फूल किसी का हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर का बोगनवेलिया फूलों से लद जाए तो सितंबर का महीना इसकी देखभाल के लिए बेहद अहम है। तो, आइए जानते हैं, इस महीने बोगनवेलिया के पौधे की देखभाल कैसे करें।

सितंबर महीने में कैसे करें बोगनवेलिया की केयर?

  • सनलाइट है ज़रूरी: बोगनवेलिया एक ऐसा पौधा है जिसे खिलने के लिए धूप की सख्त ज़रूरत होती है। इसलिए, जब भी इस पौधे को अपने घर की बालकनी या टैरेस पर लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि वहां अच्छी धूप आती हो। हालांकि, सितम्बर के महीने में कई जगह पर बारिश भी बहुत होती है तो इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि जब भी बारिश के बाद धूप आए तो पौधों को वह अच्छी तरह से मिले ताकि मॉइस्चर निकल जाए। 

  • प्रूनिंग है ज़रूरी: बोगनवेलिया का पौधा तेजी से बढ़ता है इसलिए बहुत जल्दी इसकी टहनियां बेतरतीब तरीके से फैलने लगती हैं। ऐसे में समय समय पर पौधों को सही शेप देने के लिए प्रूनिंग बहुत ज़रूरी है। पौधे के नीचे की ओर उगने वाली एक्स्ट्रा पत्तियों को निकाल दें, इससे पौधे के अंदर धूप और हवा का संचार बेहतर होता है। साथ ही प्रूनिंग से प्लांट्स भी साफ़ और सुन्दर लगता है। 

  • खाद है ज़रूरी: बोगनवेलिया अच्छी तरह से बढ़े इसलिए उसमें कौन से खाद का इस्तेमाल किया जाए यह जानना ज़रूरी है। आप इस पौधे के लिए नीम खली और गोबर जैसे खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • मिटटी के पॉट का करें इस्तेमाल: अगर आप चाहते हैं कि आपके पौधे तेजी से बढ़े तो मिटटी के पॉट का इस्तेमाल करें। मिटटी के पॉट न केवल एक्स्ट्रा मॉइचर को सोखते हैं बल्कि गर्मी में पौधों को हाइड्रेशन भी देते हैं।

  • गुड़ाई करना भी जरूरी ह: बोगनवेलिया के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर मिट्टी की गुड़ाई करना भी जरूरी है। इससे जड़ों तक पानी पहुंचते हैं। गुड़ाई करते समय मिट्टी को बहुत गहराई तक न खोदें, वरना पौधे को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा सितंबर महीने में आप अपने घर पर इन सब्जियों को भी उगा सकते हैं





Source link

Write A Comment