Last Updated:
Jio ने नया ₹199 प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो ₹198 प्लान से सिर्फ ₹1 महंगा है. जानिए दोनों प्लान में डेटा, वैलिडिटी, 5G बेनिफिट्स और कीमत के हिसाब से कौन-सा रिचार्ज आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
5G यूजर्स या 4G यूजर्स, किसे चुनना चाहिए ₹198 और ₹199 में से कौन-सा प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया ₹199 रिचार्ज प्लान पेश किया है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का पुराना ₹198 प्लान भी अभी उपलब्ध है. दोनों प्लान के बीच कीमत का अंतर सिर्फ ₹1 का है, लेकिन मिलने वाले फायदे काफी अलग हैं. ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल है कि आखिर कौन-सा प्लान ज्यादा वैल्यू देता है.
सबसे पहले बात करें ₹198 प्लान की तो ये कंपनी के True 5G Unlimited ऑफर के तहत आता है. इस प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यूजर्स को रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है. यानी पूरे प्लान में कुल 28GB डेटा मिलता है.
इसके अलावा योग्य 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलता है. साथ ही JioTV और JioAICloud जैसी सेवाओं का एक्सेस भी दिया जाता है.
वहीं नया ₹199 प्लान कंपनी की वैल्यू प्लान कैटेगरी में शामिल किया गया है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा 1.5GB प्रतिदिन दिया जाता है. यानी कि यूजर्स को 27GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. हालांकि इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 18 दिनों की वैलिडिटी है, जो ₹198 प्लान से 4 दिन ज्यादा है. इसमें भी JioTV और JioAICloud का लाभ मिलता है.
अगर दोनों प्लान की तुलना करें तो ₹198 प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और जिनके पास 5G स्मार्टफोन है. रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G एक्सेस इसे डेटा-हेवी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है.
दूसरी तरफ, ₹199 प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो 4G फोन इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. रोज 1.5GB डेटा सामान्य इस्तेमाल के लिए काफी है और अडिशनल 4 दिन की वैलिडिटी इसे किफायती ऑप्शन बनाती है.
कौन है बेहतर?
सिर्फ ₹1 के अंतर में दोनों प्लान अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. अगर आपके लिए 5G और ज्यादा डेटा जरूरी है तो ₹198 प्लान चुन सकते हैं, जबकि लंबी वैलिडिटी और कम दैनिक खर्च चाहने वाले यूजर्स के लिए नया ₹199 प्लान बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें