Rajbhog Kulfi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन बार-बार करता है. ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार की आइसक्रीम या कुल्फी खरीदकर खाते हैं, लेकिन बाहर मिलने वाली कई चीजों में ज्यादा चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है, अगर आप भी घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसा हो लेकिन ज्यादा फ्रेश और भरोसेमंद हो, तो राजभोग कुल्फी आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. राजभोग कुल्फी अपने गाढ़े स्वाद, मलाईदार टेक्सचर और ड्राईफ्रूट्स की रिचनेस के लिए काफी पसंद की जाती है.

इसमें केसर, इलायची, मावा और दूध का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है जो इसे बेहद खास बना देता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे इंग्रीडिएंट या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ कुछ आसान चीजों से आप घर में ऐसी कुल्फी तैयार कर सकते हैं जिसे देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी खुश हो जाएंगे, अगर आप इस बार गर्मियों में कुछ अलग और शाही मिठाई ट्राय करना चाहते हैं, तो ये आसान राजभोग कुल्फी रेसिपी जरूर बनाएं.

शाही राजभोग कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-फुल क्रीम दूध -1 लीटर
-मावा या मिल्क पाउडर -1/2 कप
-चीनी -स्वादानुसार
-केसर -15 से 20 धागे
-गुनगुना दूध -2 चम्मच
-काजू -बारीक कटे हुए
-बादाम -बारीक कटे हुए
-पिस्ता -बारीक कटे हुए
-इलायची पाउडर -1/2 चम्मच
-कॉर्नफ्लोर -1 चम्मच
-ठंडा दूध -2 चम्मच

ऐसे बनाएं गाढ़ी और मलाईदार राजभोग कुल्फी

1. दूध को अच्छी तरह उबालें
सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें फुल क्रीम दूध डालें. तेज आंच पर दूध को उबाल आने तक पकाएं. जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, गैस की आंच धीमी कर दें.

2. दूध को आधा होने तक पकाएं
अब दूध को लगातार धीमी आंच पर पकाते रहें. बीच-बीच में चलाना जरूरी है ताकि दूध नीचे से जले नहीं. कड़ाही के किनारों पर जो मलाई जमती रहे उसे खुरचकर दूध में मिलाते रहें. यही ट्रिक कुल्फी को दानेदार और बाजार जैसी बनाती है. करीब 20 से 25 मिनट में दूध आधा रह जाएगा और काफी गाढ़ा दिखने लगेगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. मावा और चीनी मिलाएं
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालें, अगर मावा नहीं है तो मिल्क पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके बाद स्वाद के हिसाब से चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं. इसे करीब 5 मिनट तक पकाएं ताकि सारी चीजें दूध में अच्छी तरह घुल जाएं.

4. फ्लेवर डालकर मिश्रण तैयार करें
अब भीगे हुए केसर वाला दूध डालें. इसके साथ इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राईफ्रूट्स भी मिला दें. थोड़ा ड्राईफ्रूट्स ऊपर से सजाने के लिए बचाकर रखें. कॉर्नफ्लोर को ठंडे दूध में घोलकर धीरे-धीरे मिश्रण में डालें. ध्यान रखें कि लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें. इससे कुल्फी और ज्यादा क्रीमी बनेगी. करीब 3 से 4 मिनट तक पकाने के बाद मिश्रण काफी गाढ़ा और स्मूद हो जाएगा.

कुल्फी जमाने का सही तरीका
अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे कुल्फी मोल्ड या पेपर कप में भरें. ऊपर से बचे हुए ड्राईफ्रूट्स डाल दें. मोल्ड को एल्युमिनियम फॉयल से कवर करें और बीच में हल्का कट लगाकर कुल्फी स्टिक लगा दें. इससे कुल्फी अच्छे से सेट होगी और बर्फ के क्रिस्टल भी नहीं बनेंगे. अब इसे 7 से 8 घंटे या पूरी रात डीप फ्रीजर में जमने के लिए रख दें.

सर्व करने का आसान तरीका
जब कुल्फी पूरी तरह जम जाए तो मोल्ड को कुछ सेकंड के लिए हल्के गुनगुने पानी में डिप करें. इससे कुल्फी आसानी से बाहर निकल आएगी. ऊपर से थोड़ा पिस्ता या केसर डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें. इसका स्वाद इतना शानदार लगता है कि एक बार खाने के बाद बाजार की कुल्फी फीकी लगने लगेगी.

घर की कुल्फी क्यों है बेहतर?
घर पर बनी राजभोग कुल्फी में आप अपनी पसंद के हिसाब से चीनी और ड्राईफ्रूट्स डाल सकते हैं. इसमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं होता और इसका स्वाद भी ज्यादा फ्रेश लगता है. बच्चों के लिए भी ये एक अच्छा समर डेजर्ट बन सकता है. अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह शाही कुल्फी आपके डिनर या फैमिली पार्टी का स्टार डेजर्ट बन सकती है.



Source link

Write A Comment