होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह हो या दोपहर, सत्तू की ये डिश क्यों बन जाती है हर बार फेवरेट? जानिए रेसिपी

Last Updated:

सत्तू पूरी बिहार और पूर्वी भारत का एक बेहद लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन है, जो अपने स्वाद और पौष्टिकता के लिए जाना जाता है. चने के सत्तू से तैयार यह रेसिपी कम समय, कम सामग्री और कम खर्च में आसानी से बन जाती है. खास बात यह है कि इसे नाश्ते, लंच या हल्के भोजन के रूप में दही, अचार या सब्जी के साथ परोसा जा सकता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

कई बार घर में सब्जी या ज्यादा सामान उपलब्ध नहीं होता, तो कभी रसोई में लंबा समय बिताने का मन नहीं करता. ऐसे में सत्तू पूरी एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. कम सामग्री और कम मेहनत में तैयार होने वाली यह डिश स्वाद से भरपूर होती है. खास बात यह है कि सत्तू की स्टफिंग से बनी यह पूरी पेट भरने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है, इसलिए इसे नाश्ते, लंच या सफर के दौरान भी आसानी से खाया जा सकता है.

सत्तू पूरी बिहार और पूर्वी भारत का एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक व्यंजन है, जिसे उसके स्वाद और पौष्टिकता के लिए खूब पसंद किया जाता है. चने के सत्तू से तैयार होने वाली यह पूरी कम खर्च में आसानी से बन जाती है और खाने में भी बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे तैयार करने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती. चने की मसालेदार सब्जी, अचार या दही के साथ परोसी गई सत्तू पूरी पूरे परिवार के लिए एक स्वादिष्ट और भरपेट भोजन बन जाती है.

आइए जानते हैं सत्तू पूरी बनाने का तरीका. सत्तू (चना सत्तू), पानी, प्याज (बारीक कटा हुआ), हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक (स्वादानुसार), नींबू का रस, पुदीना पत्ते (सजावट के लिए). सत्तू को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक और नींबू का रस डालें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. इसमें खटाई का अहम रोल होता है. अगर आपके पास नींबू या मिर्च का अचार हो तो उसका मसाला डालकर पेस्ट बनाएं. इससे स्वाद और अच्छा आता है. न हो तो आप नींबू भी डाल सकते हैं.

इस सत्तू के मिश्रण को पूरी के साथ परोसें. चाहें तो पूरी में सत्तू का मिश्रण भरकर भी खा सकते हैं. इसके लिए आपको हल्का सा नमक, जरा से तेल डालकर नर्म आटा गूंथना होगा. इसे कवर करके 20 मिनट रख दें. फिर सत्तू के मिक्स्चर को इसमें भरें और छोटी कचौरी टाइप बेलकर धीमी आंच पर सेंक लें.

इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है. सत्तू एक पौष्टिक विकल्प है, जो गर्मियों में खासतौर पर फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. ये जितना स्वाद में अच्छा होता है उतना ही सेहत के लिए भी  वरदान होता है.

लोग गर्मियों में कई रूप में इसका सेवन करते हैं. कुछ लोग इसे मीठा खाना भी पसंद करते हैं. इसे पुदीना पत्तों से सजाकर परोसें. यह एक स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन है, जो आपके खाने की मेज को और भी खास बनाएगा. अक्सर आपने सत्तू से बनी लिट्टी का स्वाद लिया होगा.

लेकिन यह सत्तू पुरी भी अपने आप में बेहद खास है. खासकर जब घर में कोई हरी सब्जी न हो या फिर कुछ बनाने का मन न करे, तो सत्तू पुरी एक बेहतरीन शॉर्टकट और पलभर में बनने वाला स्वादिष्ट व्यंजन है. इसे चने की सब्जी के साथ परोसकर इसका आनंद लिया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment