Last Updated:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी सोफी धवन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सास से पंजाबी स्टाइल राजमा बनाना सीखती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट पर शिखर धवन का कमेंट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शिखर धवन की पत्नी सोफी धवन ने सीखा राजमा बनाना. (फोटो- sophiedhawan93)

भारतीय खाने का स्वाद अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है. दुनिया भर के लोग भारतीय व्यंजनों को पसंद कर रहे हैं और उन्हें बनाना भी सीख रहे हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी सोफी धवन जो आयरलैंड की हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सास के साथ किचन में पंजाबी स्टाइल राजमा बनाना सीख रही हैं और उनके पति धवन राजमा को चावल के साथ मजे में खा रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

सोफी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आज मम्मी (सासू मां) ने मुझे राजमा बनाना सिखाया. इसके बाद शाम को हमने ‘सीप’ खेली. मैं धीरे-धीरे पंजाबी पत्नी बन रही हूं.” इस पोस्ट पर शिखर धवन ने भी मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, “राजमा बहुत अच्छे बने थे.” इस पोस्ट पर शिखर धवन ने भी मजेदार अंदाज में कमेंट किया और लिखा कि “राजमा बहुत अच्छे बने थे.” पति-पत्नी और परिवार के बीच की यह प्यारे पल फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment