Last Updated:
आज के फास्ट फूड दौर में मोमोज हर किसी की पसंद बन चुके हैं, लेकिन अब मार्केट में मिलने वाले साधारण मोमोज की जगह गुलाब जैसे खूबसूरत रोज मोमोज (Rose Momos) लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. ये न सिर्फ देखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि पनीर और ताजी सब्जियों की स्टफिंग की वजह से स्वाद में भी बेहद खास होते हैं.
Rose Momos Recipe: आज के दौर में फास्ट फूड की बात हो और मोमोज का जिक्र न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे मोमोज देखे हैं जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ देखने में बिल्कुल ‘गुलाब के फूल’ की तरह खूबसूरत हों? जी हां, अब आपको मार्केट वाले बोरिंग शेप के मोमोज खाने की जरूरत नहीं है.
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ‘रोज मोमोज’ (Rose Momos) की एक ऐसी खास रेसिपी, जो न केवल आपकी डाइनिंग टेबल की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि इसका क्रंची और सॉफ्ट टेक्सचर हर किसी को इसका दीवाना बना देगा. आइए जानते हैं कैसे आप महज 15-20 मिनट में इस लजीज डिश को घर पर तैयार कर सकते हैं.
गुलाब, जिसे अक्सर प्यार का प्रतीक माना जाता है, अब उसी की आकृति में आप मोमोज तैयार कर सकते हैं. कई लोगों को लगता है कि फ्लावर शेप वाले मोमोज बनाना काफी मुश्किल काम है, लेकिन असल में यह बेहद आसान है. यह दिखने में जितने आकर्षक और लजीज होते हैं, बनाने में उतने ही कम समय लेते हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी स्टफिंग सामान्य मोमोज से बिल्कुल अलग और ज्यादा पौष्टिक होती है. इसमें खास तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार फ्राई या स्टीम, दोनों ही तरीकों से बना सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोमोज तैयार करने वाली फूड एक्सपर्ट निशा बताती हैं कि मार्केट में मिलने वाले मोमोज की तुलना में ‘रोज मोमोज’ अपनी स्टफिंग और लुक की वजह से खास स्थान रखते हैं. जो चीज दिखने में खूबसूरत होती है, उसे खाने की जिज्ञासा भी उतनी ही बढ़ जाती है. इस रेसिपी में पनीर, गाजर, शिमला मिर्च और चुकंदर जैसी ताजी सब्जियों का मेल होता है, जो इसे स्वाद में सबसे अलग और खास बनाता है. यह घर पर आने वाले मेहमानों को सर्व करने के लिए एक बेहतरीन और ‘इम्प्रेसिव’ डिश है.
इस डिश को तैयार करने के लिए आपको बहुत ही बेसिक सामग्री की जरूरत पड़ती है: मैदा, पनीर और गाजर, शिमला मिर्च और प्याज, चुकंदर, हरी मिर्च और हरा धनिया. मसाले: नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और ओरिगैनो, सरसों का तेल.
मैदा तैयार करें: सबसे पहले मैदा को अच्छे से गूंथ लें. अगर आप इन्हें गुलाबी रंग देना चाहते हैं, तो पानी में चुकंदर का रस मिला सकते हैं. स्टफिंग करें तैयार: गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च और पनीर को बारीक काट लें. अब एक कढ़ाई में थोड़ा सरसों का तेल गरम करें और इन सब्जियों को 5 मिनट तक फ्राई करें. इसमें ओरिगैनो, नमक, मिर्च और गरम मसाला मिलाकर स्वाद को दोगुना करें.
शेप देना: मैदा की लोई बेलें और किसी गोलाकार बर्तन की मदद से छोटी-छोटी पूरियां काट लें. अब इन गोलाकार पीस को एक के ऊपर एक थोड़ा ओवरलैप करते हुए रखें, बीच में स्टफिंग भरें और धीरे से रोल कर दें. यह बिल्कुल एक गुलाब के फूल जैसा दिखने लगेगा. स्टीम और सर्व: इन तैयार फ्लावर मोमोज को स्टीम करें. तैयार होने के बाद इसे तीखी लाल चटनी या मेयोनेज़ के साथ गरमा-गरम परोसें.