Last Updated:
गर्मियों के मौसम में मैंगो शेक स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प है. आम, दूध और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह हेल्दी ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ भरपूर ऊर्जा और पोषण भी देता है. यहां जानिए आसान और स्वादिष्ट मैंगो शेक बनाने की रेसिपी.
वहीं, आम से बनने वाला मैंगो शेक भी गुणों के मामले में कमतर नहीं है. मैंगो शेक को आप भी अगर पसंद करते हैं, तो समर सीजन में इसे बेहद आसानी से कभी भी बनाकर आप पी सकते हैं. इसकी रेसिपी काफी आसान है और मैंगो शेक बनाने में बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है.
गर्मी का मौसम आते ही घरों में मैंगो शेक बनना शुरू हो जाता है. स्वाद के साथ ही पोषण से भरपूर मैंगो शेक सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है. कई लोग तो मैंगो शेक के साथ पूरी का जमकर लुत्फ उठाते हैं. आम के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं.
एक मिनट तक ब्लेंड करने के बाद ढक्कन खोलें और उसमें ठंडा दूध और केसर के धागे डालकर ढक्कन लगाएं और दोबारा ब्लेंड करें. इसके बाद मैंगो शेक को एक बर्तन में निकाल लें. आप मिक्सर का यूज नहीं करना चाहते, तो मथनी की मदद से भी मैंगो शेक को ब्लेंड कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आप अगर अभी खाना बनाना सीख रहे हैं और अब तक कभी मैंगो शेक नहीं बनाया है, तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है. सिंपल विधि का पालन कर आप टेस्टी और हेल्दी मैंगो शेक को तैयार कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं मैंगो शेक बनाने का आसान तरीका.
यदि आपको ज्यादा ठंडा पसंद है, तो इसमें आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं. तैयार मैंगो शेक को कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने रखें. इसके बाद इसे कटोरी या ग्लास में निकालकर सर्व करें. यह स्वादिष्ट, ठंडा और गर्मियों में बेहद पसंद किया जाने वाला पेय है.
मैंगो शेक बनाने की विधि बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए अच्छे से पके हुए आम का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है. आम में अगर खटास हो तो मैंगो शेक का स्वाद बिगड़ सकता है. मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम का छिलका उतारें और उसका गूदा एक गहरे तले वाले बर्तन में डालें.
ध्यान रखें कि आम के छिलके से पूरा गूदा अच्छी तरह से निकल जाए. इसके बाद गुठली को भी ठीक से मसलते हुए आम का गूदा उतार लें. अब आम का गूदा मिक्सर जार में डालें और उसमें स्वादानुसार चीनी डालकर ढक्कन लगाकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.
मैंगो शेक को बर्तन में निकालने के बाद अगर आपको गाढ़ा लगे, तो उसमें जरूरत के मुताबिक और भी दूध मिक्स किया जा सकता है. इसके बाद बर्तन को फ्रिज में आधा घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें. तय समय के बाद मैंगो शेक को फ्रिज से निकाल लें. टेस्टी मैंगो शेक सर्व करने के लिए तैयार है. इसे सर्विंग बाउल में डालें और एक-दो आइस क्यूब्स के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें.
मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो पके हुए आमों को धोकर उनका गूदा निकाल लें. अब इस गूदे को मिक्सर में डालें और उसमें 3 कप ठंडा दूध, 1 कप चीनी तथा 1/4 टी स्पून केसर मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि मैंगो शेक एकदम स्मूद और गाढ़ा बन जाए.