Last Updated:
बहराइच में इन दिनों ‘सरदार जी का छाछ’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. हींग, पुदीना और देसी मसालों से तैयार यह खास छाछ गर्मी में राहत देने के साथ स्वाद का भी जबरदस्त अनुभव देता है.
बहराइच. गर्मी का मौसम आते ही हर कोई अपने शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखना चाहता है, ऐसे में लोग तरह-तरह की ड्रिंक का सेवन करते हैं. बहुत सारी ड्रिंक नुकसानदायक होती है. बहराइच में गर्मी से राहत के लिए लोग सरदार जी के छाछ का सेवन कर रहे हैं, जिसको खास तरीके से सरदार जी बनाकर दही, हींग, पुदीना आदि सामग्री को मिला कर तैयार करते हैं.
बाजार में अलग-अलग कंपनियों के मिलने वाले छाछ से सरदार जी का छाछ बिल्कुल अलग होता है, क्योंकि यह बिल्कुल देसी अंदाज में खुद अपने हाथों से दही जमा कर जिसमें हींग, पुदीना, काला नमक और भी कई मसाले मिलाकर हर रोज तैयार करते है.
मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग कंपनियों के छाछ जिसकी पैकिंग कर कंपनियां कई दिनों तक बिक्री करती हैं. जबकि सरदार जी का छाछ प्रतिदिन बनाकर प्रतिदिन बेचा जाता है. शायद यही वजह है जो लोगों को खूब पसंद भी आता है और लोग अब इसके दीवाने होते जा रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सरदार जी के इस जहाज का स्वाद आप मात्र ₹20 खर्च कर एक गिलास बड़े आराम से पी सकते हैं, जो एक लोगों के लिए पर्याप्त भी होता है. लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो दो-दो तीन-तीन गिलास पी जाते हैं. सरदार जी छाछ को विशेष प्रकार के बने हुए बॉक्स में रखते हैं और कुछ मात्रा में ठंडा करने के लिए बर्फ भी डाल रखते हैं, जिसको पीने का अलग ही आनंद होता है.
अगर आप भी बहराइच जिले में है या जिले के आसपास है तो आप इस खास छाछ का स्वाद बहराइच शहर के प्रसिद्ध स्थान गुरुद्वारे के गेट के बाहर जाकर सरदार जी के स्टॉल से ले सकते हैं. जिसको अमरजीत सिंह नाम के शख्स बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं.
छाछ के साथ-साथ आप यहां पर राजमा चावल, कढ़ी चावल का भी स्वाद ले सकते हैं. 70 से 80% लोग इस छाछ के दीवाने हैं और रेगुलर सरदार जी के पास इसे पीने आते हैं. इसके अलावा दूर दराज से भी लोग इस छाछ का आनंद लेने आते हैं.