Last Updated:
Hyderabad Famous Dahi Vada: हैदराबाद का एक साधारण सा दही बड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि सिर्फ 30 रुपए में मिलने वाला यह स्वादिष्ट दही बड़ा इतना लोकप्रिय हो चुका है कि पूरा पतीला आधे घंटे के भीतर खत्म हो जाता है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ फूड ब्लॉगर्स और पर्यटक भी इस स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. मुलायम बड़े, खास मसालों और स्वादिष्ट दही के अनोखे मिश्रण ने इसे लोगों की पहली पसंद बना दिया है. दुकान के बाहर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतार देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रील्स के बाद इस दही बड़े की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ी है.
हैदराबाद: नवाबी शहर हैदराबाद अपनी बिरयानी और हलीम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन यहां की तंग गलियों में कुछ ऐसे भी जायके छिपे हैं. जिनके बिना आपका हैदराबाद का स्वाद अधूरा माना जाता है. नामपल्ली स्थित टिक्की मस्जिद के पास मिलने वाला तड़के वाला दही बड़ा आजकल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. महज 30 रुपये की एक प्लेट के लिए लोग यहाँ घंटों इंतज़ार करने को तैयार हैं.
हैदराबाद के अलहमदुलिल्लाह होटल की यह दुकान पिछले 48 वर्षों से स्वाद की विरासत को संभाल रही है. दुकान के संचालक शाहनवाज बताते हैं कि यह काम उनके पिता ने शुरू किया था. आज आलम यह है कि जैसे ही दोपहर के 1 बजे दुकान सजती है शौकीनों का हुजूम उमड़ पड़ता है. यहां की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दही भल्लों से भरा विशाल पतीला मात्र 30 मिनट के भीतर खाली हो जाता है.
दही बड़े मीठे या सादे दही के साथ परोसे जाते
आमतौर पर दही बड़े मीठे या सादे दही के साथ परोसे जाते हैं लेकिन यहां का ट्विस्ट पूरी तरह अलग है. शाहनवाज के मुताबिक वे ताजे और गाढ़े दही का इस्तेमाल करते हैं जिसके ऊपर जीरा, राई, मेथी और सूखी लाल मिर्च का गरमा-गरम तड़का लगाया जाता है. यह तड़का न केवल दही की रंगत बदल देता है बल्कि इसके स्वाद में एक सोंधापन और तीखापन जोड़ देता है जो लोगों की जुबां पर चढ़ जाता है.
स्ट्रीट फूड की कीमतें आसमान छू रही
जहां आज के समय में स्ट्रीट फूड की कीमतें आसमान छू रही हैं वही यह अपनी गुणवत्ता और कीमत का संतुलन बनाए रखा है. महज 30 रुपये में दो सॉफ्ट दही भल्ले और भरपूर तड़के वाला दही परोसा जाता है. स्थानीय निवासी रहमान कहते हैं मैंने पूरे तेलंगाना में ऐसे दही बड़े नहीं खाए. यहां का मसाला और दही की फ्रेशनेस बेमिसाल है.
जादू चखना एक यादगार अनुभव हो सकता
पार्सल ले जाने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं. शाहनवाज गर्व से कहते है यह स्वाद हमारे खानदान की पहचान है. हम सिर्फ खाना नहीं बेचते, बल्कि बरसों पुराना भरोसा बेचते हैं. अगर आप भी हैदराबाद में हैं तो टिक्की मस्जिद के पास का यह तड़के वाला जादू चखना एक यादगार अनुभव हो सकता है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें