Tips to boil egg right ways: काफी लोगों को अंडा खाना पसंद होता है. कोई ऑमलेट खाता है तो कोई उबले हुए अंडे खाना पसंद करता है. हालांकि, अंडा जब आप पानी में डालकर उबालने के लिए गैस पर रखते हैं तो कुछ ही सेकंड में अंडे का छिलका क्रैक सा हो जाता है. इससे सारा अंदर का सफेद वाला हिस्सी बाहर निकल आता है. पानी भी गंदा होता है और अंडे भी सही से नहीं उबल पाते हैं. ऐसे में आप भी इस समस्या से रहते हैं परेशान तो आप अंडे को उबालते समय कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को आजमकार देखिए.
अंडा उबालते समय नहीं फटेगा, करें ये काम
अंडा उबालते समय अक्सर छिलका फट जाता है, लेकिन कुछ आसान तरीकों से ऐसा होने से आप रोक सकते हैं:
-आप फ्रिज से निकालते ही पानी में डालकर गैस पर उबालने के लिए ना चढ़ा दें. इससे ठंडे और गर्म वातावरण के कारण अंडे के छिलके में क्रैक हो सकता है. पहले अंडे को रूम टेम्परेचर में लाएं. इसे फ्रिज से निकालकर 15 मिनट के लिए बाहर रखें. नॉर्मल पानी में डालकर भी रख सकते हैं. फ्रिज से निकालते ही अंडे का छिलका टूट जाता है.
-अंडे को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह से पानी भरकर डाल दें, ताकि अंडे डूब जाएं. अब गैस ऑन करें. पहले पानी को उबाल कर अंडे डालेंगे तो क्रैक आने की संभावना बढ़ जाती है.
-पानी में थोड़ा सा नमक या फिर सिरका डाल दें. ये दोनों ही 1-1 चम्मच लें. नमक या सिरका डाल देने से अंडे में हल्का सा क्रैक भी आएगा तो नुकसान कम होगा और अंडे का सफेद वाला भाग बाहर नहीं निकलेगा.
-अंडे को कभी भी तेज आंच पर न उबालें. कई बार तेज उबलने से अंडे बर्तन से ही टकराते हैं. अंडे का पानी हमेशा मीडियम फ्लेम पर ही उबालें वरना ये आपस में ही टकराकर टूट जाएंगे.
-एक ही बर्तन में भर कर अंडे ना डाल दें. भरे होने से एक-दूसरे को उबलने के लिए स्पेस भी नहीं मिलेगा तो ये टूटेंगे ही. अंडे के नीचे वाले हिस्से में छोटा पिन-होल (वैकल्पिक) बना सकते हैं.
-कुछ लोग अंडे के गोल हिस्से में बहुत छोटा छेद कर देते हैं, ताकि अंदर की हवा निकल सके और छिलका न फटे.
उबालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में अंडों को डालें. इससे छिलका उतारना आसान हो जाता है.
कितनी देर अंडे उबालें
सॉफ्ट बॉयल्ड- 6-7 मिनट
मीडियम- 8-9 मिनट
हार्ड बॉयल्ड-10 से 12 मिनट के लिए उबाल सकते हैं.