Eggless Omelette Recipe: क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो शुद्ध शाकाहारी हैं, लेकिन कभी-कभी दोस्तों को ऑमलेट खाते देखकर मन में यह ख्याल आता है कि काश इसका कोई वेज विकल्प भी होता? आमतौर पर लोग बेसन का चीला बनाकर उसे वेज ऑमलेट कह देते हैं, लेकिन सच यह है कि उसका स्वाद, टेक्सचर और फ्लफीनेस अंडे वाले ऑमलेट जैसी नहीं होती. ऐसे में अगर आपको ऐसा नाश्ता मिल जाए जो दिखने में भी ऑमलेट जैसा हो, खाने में भी मजेदार लगे और साथ ही प्रोटीन से भरपूर हो, तो बात ही अलग है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक खास सोया वेज ऑमलेट रेसिपी काफी पसंद की जा रही है.

इस रेसिपी में सोया चंक्स, बेसन, चावल का आटा और कुछ आसान मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें अंडे का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी इसका टेक्सचर काफी हद तक ऑमलेट जैसा महसूस होता है. ऊपर से यह हाई प्रोटीन नाश्ता है, जो फिटनेस पसंद करने वालों और हेल्दी खाने की चाह रखने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प बन सकता है. खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद साधारण चीजों से कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है.

सोया चंक्स से मिलेगा ऑमलेट जैसा टेक्सचर
इस रेसिपी की सबसे खास चीज सोया चंक्स हैं. यही सामग्री ऑमलेट को वह हल्का मीटी टेक्सचर देती है, जो आम वेज नाश्तों में कम देखने को मिलता है. इसके लिए करीब 10 सोया चंक्स को गर्म पानी में दो मिनट के लिए भिगो दें. जब वे नरम हो जाएं तो उनका पूरा पानी निकाल लें और मिक्सर में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि सोया चंक्स को बिल्कुल पेस्ट न बनाएं. हल्का दरदरा टेक्सचर ही ऑमलेट को बेहतर बनाता है और खाने के दौरान अलग अनुभव देता है.

मसालेदार सोया मिश्रण तैयार करें` 
एक पैन में दो छोटे चम्मच तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिलाएं. अब इसमें दरदरा पिसा हुआ सोया और बारीक कटा टमाटर डाल दें. कुछ मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. जब मसाले अच्छी तरह मिल जाएं तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.

एग-फ्री बैटर बनाने का आसान तरीका
ऑमलेट जैसा लुक और फ्लफीनेस पाने के लिए बैटर का सही होना बेहद जरूरी है. एक बाउल में 4 चम्मच बेसन, 2 चम्मच चावल का आटा और 1 बड़ा चम्मच मैदा डालें. इसके बाद नमक, हल्दी और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाएं. बेकिंग पाउडर ही वह सामग्री है जो बैटर को हल्का और फूला हुआ बनाने में मदद करती है. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्मूद घोल तैयार करें. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला. इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि तवे पर आसानी से फैल सके.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्वाद बढ़ाने वाली सामग्री मिलाएं
तैयार बैटर में बारीक कटी हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता और हरा धनिया डालें. अब पहले से तैयार सोया मसाला भी इसमें मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं. कुछ ही मिनटों में आपका परफेक्ट वेज ऑमलेट बैटर तैयार हो जाएगा.

तवे पर ऐसे पकाएं
एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. अब एक बड़ा चमचा बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें. ऑमलेट को धीमी आंच पर पकाना बेहद जरूरी है. तेज आंच पर पकाने से ऊपर की परत जल्दी पक सकती है लेकिन अंदर का हिस्सा कच्चा रह सकता है. इसलिए धैर्य के साथ इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment