माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके साथी सोनू के शव हटवा गांव पहुंच चुके हैं। यहां दोनों का अंतिम संस्कार होगा। पोस्टमार्टम के बाद झांसी से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ शव लाए गए हैं। सोनू का अंतिम संस्कार हटवा गांव के कब्रिस्तान में किया जाएगा। वहीं, आबान का अंतिम संस्कार पुश्तैनी कब्रिस्तान कसारी मसारी में होगा। जुम्मे की नमाज के बाद आबान को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, भाई अशरफ और बेटे असद को भी दफन किया गया है।

आबान के अंतिम संस्कार से पहले हटवा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कसारी मसारी में आबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के बगल में खोदी गई है।





Source link

Write A Comment