Last Updated:
Samastipur Pyaj Dosa Recipe: समस्तीपुर में प्याज वाला स्पेशल डोसा युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया है. इसके आगे हैदराबाद वाला डोसा भी फेल हो जाएगा. इसे बनाने वाले कारीगर बिट्टू ने इसकी रेसिपी के बारे में बताया. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
समस्तीपुर: डोसा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर लोग इसे होटल या ठेले पर ही खाना पसंद करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे घर पर बनाना मुश्किल है. जबकि हकीकत यह है कि थोड़ी सही जानकारी और सही तरीका अपनाकर स्वादिष्ट डोसा मसाला घर में आसानी से बनाया जा सकता है. समस्तीपुर में इन दिनों प्याज वाला स्पेशल डोसा काफी पसंद किया जा रहा है.
यहां कई युवा चावल के घोल, प्याज और मसालेदार आलू के मिश्रण से ऐसा डोसा तैयार करते हैं, जिसका स्वाद लोगों को काफी आकर्षित करता है. यहां की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटों में यह स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है. बदलते मौसम में गरमा-गरम डोसा लोगों की पहली पसंद बन रहा है.
चावल, प्याज और मसालों से बनता है ये खास डोसा
इस खास डोसे की तैयारी चावल के पाउडर से शुरू होती है. सबसे पहले चावल को पीसकर उसका पतला घोल तैयार किया जाता है. इसके बाद तवे पर घी लगाकर उस घोल को फैलाया जाता है, ताकि पतली परत बन सके. जब यह हल्का पकने लगे तो ऊपर से थोड़ा घी डाला जाता है, जिससे स्वाद और बेहतर हो जाता है. इसके बाद बारीक कटा प्याज डाला जाता है. साथ ही आलू का मसालेदार चोखा तैयार किया जाता है, जिसमें हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्के सुगंधित मसाले और स्वाद के अनुसार अन्य सामग्री मिलाई जाती है. धीरे-धीरे जब डोसे का रंग सुनहरा होने लगता है, तब यह खाने के लिए लगभग तैयार हो जाता है.
बिट्टू से जानें बनाने का तरीका
डोसा बनाने वाले कारीगर बिट्टू ने बताया कि प्याज वाला डोसा बनाना काफी आसान है, बस सही तकनीक जरूरी है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले तवे पर घी लगाना चाहिए, फिर चावल के लिक्विड घोल को फैलाना चाहिए. जब उसका पेपर तैयार हो जाए तब थोड़ा घी डालकर उसे पकने देना चाहिए. इसके बाद ऊपर से प्याज, मसालेदार आलू चोखा, हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालना चाहिए. स्वाद बढ़ाने के लिए चुकंदर, गाजर, अदरक और अन्य फ्लेवर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. जब डोसा ब्राउन हो जाए तो उसे फोल्ड कर प्लेट में निकाल लें. फिर नारियल चटनी और अचार के साथ परोसें. बिट्टू का कहना है कि एक बार यह डोसा खाने के बाद लोग इसका स्वाद लंबे समय तक याद रखते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें