भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले पहले T20I मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अगर उनका बल्ला चला तो वह विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों के एक बेहद खास क्लब में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज 25 साल के अभिषेक शर्मा को T20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 16 रन की जरूरत है। यदि वह पहले T20 मुकाबले में यह आंकड़ा छू लेते हैं तो 200 या उससे कम पारियों में 6000 T20 रन बनाने वाले भारत के केवल चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

200 पारियों में 6000 रन पूरे करने का मौका

अभिषेक शर्मा ने अब तक 203 T20 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 199 पारियों में 5984 रन बनाए हैं। इनमें भारत के लिए खेले गए 53 T20I मैच और जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 मुकाबले भी शामिल हैं। यदि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 रन बना लेते हैं तो 200वीं पारी में 6000 रन पूरे कर लेंगे और भारत के चौथे सबसे तेज 6000 T20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिलहाल केएल राहुल शीर्ष पर हैं। उन्होंने सिर्फ 166 पारियों में 6000 T20 रन पूरे किए थे। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि 184 पारियों में हासिल की। वहीं, शुभमन गिल ने 185 पारियों में यह मुकाम छुआ था।

T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • केएल राहुल – 166
  • विराट कोहली – 84
  • शुभमन गिल – 85

दुनिया में क्रिस गेल के नाम है रिकॉर्ड

अगर दुनिया की बात करें, तो T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 162 पारियों में हासिल की थी। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान स्टार बल्लेबाज के बाबर आजम और तीसरे स्थान पर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 162


बाबर आजम – 165

केएल राहुल – 166

शॉन मार्श – 180

डेवोन कॉन्वे – 180

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर, साल 2026 में 9 बार हो चुके हैं डक पर आउट

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment