जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। अपने इस प्रदर्शन से वह काफी निराश हैं। सीरीज खत्म होने के बाद अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उस पोस्ट में उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से जोरदार वापसी करने का वादा भी किया है। अभिषेक के उस पोस्ट पर पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है।

अभिषेक शर्मा के पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने क्या लिखा?

अभिषेक शर्मा ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि जब आप वो नहीं दे पाते जो बहुत से लोग मानते हैं कि आप कर सकते हैं, तो दुख होता है। लेकिन यह गेम हमेशा उन लोगों को इनाम देता है जो अच्छा करते रहते हैं। खुशी है कि टीम जीत गई। और मजबूत होकर वापस आऊंगा। अभिषेक शर्मा के इस पोस्ट पर सूर्या ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुमने लगातार 2 साल तक मुस्कुराने की बहुत सारी वजहें दी हैं। इंडिया को तब शान दी जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। समय की बात है। जैसे हो वैसे रहो।

जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक के बल्ले से आए सिर्फ 11 रन

हाल ही में भारत ने जिम्बाब्वे को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया, लेकिन इस सीरीज में अभिषेक का बल्ला शांत रहा और वे 3 मैचों में सिर्फ 11 रन ही बना सके। वहीं दूसरी तरफ, उनके साथ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाए, जबकि ईशान किशन 146 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे। उम्मीद है कि अगली टी20 सीरीज में इस खराब फॉर्म से बाहर आकर अभिषेक बड़ी पारियां खेलेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अभिषेक ने खेली थी शानदार पारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही अभिषेक शर्मा संघर्ष करते हुए नजर आए थे। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 49 और 0 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: 59, 43, 10, 16 और 3 रन की पारियां खेली। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस टूर्नामेंट में भी अभिषेक शुरुआती मैच में फ्लॉप रहे थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था। फाइनल में उन्होंने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें

जिम्बाब्वे को हराने के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण को कहा- थैंक यू, कोच ने भी तारीफ में पढ़े कसीदे

टीम इंडिया अब लंबे ​ब्रेक पर, जल्द होगा अगली सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment