भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे T20I मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा का कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है। अब अभिषेक शर्मा T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मैच में अभिषेक ने भारतीय पारी का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया और महज 16 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे कर लिए। इसके बाद अगली 14 गेंदों पर अभिषेक ने 50 रन और जोड़ते हुए धमाकेदार सेंचुरी जड़ते हुए कीर्तिमान की झड़ी लगा दी।
खबर अपडेट हो रही है।