महाराष्ट्र में अमरावती में फूड पॉइजनिंग का कहर देखने को मिला है। दरअसल, मेलघाट के सरकारी आश्रम स्कूल टिटम्बा के 60 से 70 स्टूडेंट को फूड पॉइजनिंग हो गई है। सभी स्टूडेंट्स को धारणी के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए 60-70 स्टूडेंट
बता दें कि मेलघाट के धारणी तालुका में सरकारी ट्राइबल आश्रम स्कूल टिटम्बा के लगभग 60 से 70 स्टूडेंट्स को फूड पॉइजनिंग हुई है, इन सभी ने आश्रम में किसी आयोजक की तरफ से दिया गया भोजन किया था, जिसके बाद वे फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। गनीमत है कि इन सभी स्टूडेंट्स का धारणी के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सभी स्टूडेंट खतरे से बाहर हैं।
हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम और लोकल प्रशासन हुआ अलर्ट
वारदात की जानकारी मिलते ही हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम और लोकल प्रशासन अलर्ट हो गया। बीमार स्टूडेंट्स को तुरंत इलाज के लिए एम्बुलेंस से धारणी सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में ले जाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी स्टूडेंट्स का इलाज जारी है।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।