असम में आई भीषण बाढ़ में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग बेघर हो चुके हैं। बाढ़ के चलते कई लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। कई जगह हालात बेकाबू हो चुके हैं और लोगों को लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल असम में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 82 पहुंच गई है। बाढ़ के चलते जगह-जगह पर राहत कैंप चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे 54 रिलीफ कैंपमें अब तक 12,994 बेघर लोगों को आश्रय दिया गया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए असम पहुंचे हैं।

असम पहुंचे रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा हाल ही में असम पहुंचे, जहां उन्होंने एक एनजीओ द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान रणदीप हुड्डा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाना और जरूरी सामग्री बांटी। सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बाढ़ प्रभावितों की मदद करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने, शनिवार को शिवसागर रेलवे स्टेशन में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद की। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को खाने के अलावा कुछ जरूरी सामग्री भी दी और असम में बाढ़ का सामना कर रहे लोगों के लिए गुरुद्वारा साहिब में भी माथा टेका।

रणदीप हुड्डा की अपील

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, ‘यह शिवसागर रेलवे स्टेशन है और आस-पास के इलाकों से कई प्रभावित परिवार यहां पर आश्रय लेने आए हैं। इसलिए हम प्रभालित लोगों के लिए खाना बनाते हैं और उन तक इसे पहुंचाते हैं। पिछले सात दिनों से हम हर दिन ऐसा कर रहे हैं, आखिरकार इंसानियत सबसे ऊपर है। मैं कई सालों से ‘ग्लोबल सिख’ की टीम के साथ काम कर रहा हूं और वे जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं, वह कमाल का है। मैं सभी से बस यही गुजारिश करूंगा कि वे लोगों की मदद के लिए जिस भी तरह से हो सके, योगदान दें। न सिर्फ़ यहां, बल्कि जहां भी कोई समस्या हो। इंसान होने के नाते, दूसरे इंसानों की मदद करना हमारा फर्ज है। इसीलिए हम यहां हैं।’

जरूरतमंदों को बुनियादी चीजें कराईं उपलब्ध

रणदीप हुड्डा ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को पहले ही बुनियादी जरूरत का सामान उपलब्ध करा दिया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा- ‘टीम इस पर काफी रिसर्च की है कि प्रभावित लोगों को किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है। ज्यादातर लोगों को रोजमर्रा की चीजें, खाने-पीने का सामान, सोने की जगह, तिरपाल और गद्दे जैसी चीजों की जरूरत है। इसके लिए हम एक किट तैयार कर रहे हैं, जिसमें ये जरूरत की चीजें होंगी और फिर जरूरतमंदों को ये सामान वितरित किया जाएगा। हमारी टीम के लोग बाढ़ प्रभावित लोगों की तलाश कर रही है, जिन्हें अब तक मदद नहीं मिली है, उन तक पहुंचने की भी पूरी कोशिश है।’

रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट और पर्सनल लाइफ

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो रणदीप हुड्डा को हाल ही में ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में नजर आए, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब रणदीप, श्रद्धा कपूर स्टारर ‘ईठा’ में नजर आएंगे और इससे पहले वह ‘जाट’ में नजर आए थे। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसी साल रणदीप और उनकी पत्नी लिन ने अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत किया है, जिसका नाम कपल ने ‘न्योमिका’ रखा है। पिछले दिनों ही दोनों ने बेहद खास अंदाज में अपनी बेटी के नाम का ऐलान किया था। 

ये भी पढ़ेंः क्यों रणदीप हुड्डा ने ठुकरा दिया था 800 करोड़ी फिल्म का ऑफर? अब 1 साल बाद खुद बताई पूरी वजह

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment