मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी वितरित की। साथ ही नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया है।

आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को सीएम योगी ने किया सम्मानित

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को चॉकलेट बांटी। मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को भी सीएम योगी ने सम्मानित किया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया है।

5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। सरकार के इस फैसले को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

रामलला के दर्शन भी करेंगे सीएम योगी

आंगनबाड़ी कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम योगी GIC से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। यहां वह हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और इसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जानिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का क्या-क्या है काम?

बता दें कि यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका गांव/मोहल्ले के स्तर पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए सरकार की पोषण और बाल विकास योजनाओं को लागू करने का काम करती हैं।

  • बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा और शुरुआती सीखने की गतिविधियां कराना।
  • गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना।
  • बच्चों और महिलाओं को सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाला पोषण आहार उपलब्ध कराना।
  • टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में आशा के साथ समन्वय करना।
  • जन्म, बच्चों के पोषण और आंगनवाड़ी केंद्र से संबंधित रिकॉर्ड और रजिस्टर/डिजिटल डाटा बनाए रखना।
  • गांव में पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना।

अरविंद गुप्ता की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

 

ब्लू टी-शर्ट और जींस के साथ लाल टोपी, समाजवादी छात्र सभा का नया ड्रेस कोड, 2027 चुनाव से क्या है कनेक्शन?

 





Source link

Write A Comment