आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर से सामने आ गई है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस बार छलांग मारी है। वे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान से आगे निकल गए हैं। इस बीच भारत के ईशान किशन का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है और उनकी लीड भी काफी अच्छी बन चुकी है। जॉस बटलर को भी हल्का सा फायदा हुआ है, वहीं तिलक वर्मा और नीचे चले गए हैं। 

ईशान किशन आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक ब​ल्लेबाज

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच आईसीसी की ओर से टी20 की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारत के ईशान किशन पहले नंबर की कुर्सी पर विराजमान हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 913 की चल रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज के पहले मैच में ईशान ने 42 रन बनाए थे, वहीं दूसरे मैच में वे 38 रन बनाकर नाबाद रहे। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग और रेटिंग में भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। 

अभिषेक शर्मा को मिला एक स्थान का फायदा, साहिबजादा फरहान नीचे खिसके

इस बीच भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक स्थान की छलांग मारी है। वे अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक की रेटिंग अब 862 की हो गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में अभिषेक ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया था। इस बीच पाकिस्तान के साहि​बजादा फरहान तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 848 की चल रही है। 

जॉस बटलर को भी एक स्थान का हुआ फायदा

इंग्लैंड के कप्तान रहे और ओपनर जॉस बटलर ने भी इस बार छलांग मारी है। वे अब एक स्थान के उछाल के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ जारी सीरीज के पहले ही मैच में जॉस ने 80 रनों की जबरदस्त पारी खेली है। जॉस के आगे निकल जाने से भारत के तिलक वर्मा को नुकसान हुआ है। वे 740 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर चले गए हैं। भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच अभी बाकी है। इसमें भारतीय खिलाड़ी जिस तरह का प्रदर्शन करेंगे, उसका असर अगली रैंकिंग पर नजर आएगा। इसके लिए अभी कुछ दिन का इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी टेंशन, अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भी मौका मिलना मुश्किल

जॉस बटलर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, टी20 इंटरनेशनल में हासिल किया नया मुकाम

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment