होमफोटोलाइफ़फूड

आगरा के आलू बरुले की सीक्रेट चटनी का है कमाल, एक बार खाया तो बार-बार आएंगे

Last Updated:

आगरा सिर्फ पेठे के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है. इन्हीं में से एक है आलू बरुले, जो कुरकुरे स्वाद और चटपटी सीक्रेट चटनी के कारण लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. खासकर बरसात के मौसम में इस देसी चाट का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग शास्त्रीपुरम पहुंचते हैं.

Agra Famous Aloo Barule: उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है. आगरा में आलू के बरुले बेहद मशहूर हैं. बरसात के मौसम में खट्टी-तीखी चटनी के साथ इसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. शुद्ध सरसों के तेल में इन्हें बनाया जाता है. आगरा के शास्त्रीपुरम नगला चुचाना के पास मशहूर आलू के बरुले की दुकान है. यहां के कारीगर आकाश ने बताया कि वह पिछले कई सालों से बरुले का कार्य कर रहे हैं. आगरा में लोगों को यह काफी पसंद आने वाली चाट है. उन्होंने बताया कि साफ-सफाई और शुद्ध मसालों आदि में इन्हें बनाया जाता है और यही कारण है कि दूर-दराज से लोग इसे खाने के लिए यहां आते हैं.

आगरा के शास्त्रीपुरम के नगला चुचाना के पास मशहूर आलू के बरुले की दुकान है. यहां के बरुले इतने मशहूर हैं कि दूर-दूर से लोग इसे खाने के लिए आते हैं. कुरकुरे और चटपटी चटनी के साथ इसे परोसा जाता है.

यहां के दुकानदार आकाश ने बताया कि सबसे पहले वह छोटे-छोटे आलुओं को अच्छे से धोते हैं जिससे मिट्टी आदि हट जाए. आलू उबालने के बाद इन्हें छीला जाता है. उसके बाद आलुओं को बेसन, अरारोट (कॉर्नफ्लोर) और मसालों के गाढ़े घोल में लपेटा जाता है. इसके बाद इन्हें कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है और ऊपर से चटनी व चाट मसाला डालकर परोसा जाता है. इस तरह से स्वादिष्ट आलू के बरुले बनकर तैयार होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आगरा के शास्त्रीपुरम के नगला चुचाना के पास मशहूर आलू के बरुले की दुकान है. यहां के दुकानदार आकाश ने कहा कि बरुले के साथ चटपटी हरी चटनी ग्राहक को दी जाती है.

उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए ताज़ा हरा धनिया, नींबू, टमाटर, अदरक, लहसुन आदि का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने बताया कि घर के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है और कुछ सीक्रेट मसालों को चटनी में डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

उन्होंने बताया कि बरुले में असली खेल चटनी का ही होता है, यदि चटनी स्वादिष्ट नहीं है तो बरुले भी अच्छे नहीं लगेंगे. इसलिए वह चटनी को विशेष तौर पर तैयार करते हैं. दुकानदार आकाश ने कहा कि बरुले की छोटी प्लेट 20 रुपये है. एक प्लेट 30 रुपये, तीसरी 40 और बड़ी प्लेट 50 रुपये है. कस्टमर जो भी मांगता है, उस हिसाब से उसे बरुले दिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि इस समय बरसात का मौसम है, ऐसे में इसकी बिक्री बढ़ जाती है और जैसे-जैसे मौसम ठंडा होगा, इसकी डिमांड और भी बढ़ जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment