चंडीगढ़: कौमी इंसाफ़ मोर्चा के सदस्यों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इस आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गुरदासपुर के एसपी-डी मनोज कुमार ने बताया कि शहर में लगभग 200 पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पंजाब बंद का असर सुबह से दिख रहा है। मोर्चा के सदस्यों ने सुबह बसों को चलने से रोका। आज पंजाब बंद के आह्वान पर ‘कौमी इंसाफ़ मोर्चा’ की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह ने पूरी जानकारी दी।

बलजीत सिंह ने कहा, “हमने आज पूरी तरह से बंद का आह्वान किया है… जिसके तहत सब कुछ बंद रहेगा। सिर्फ़ मेडिकल सेवाएं चालू रहेंगी। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी छूट दी जाएगी। इसी तरह, शादी की बारात में शामिल होने या अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों के लिए जाने वालों को भी आने-जाने की इजाज़त होगी। इन अपवादों को छोड़कर, बाकी सब कुछ बंद रहेगा।”


 





Source link

Write A Comment