वनप्लस ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन इसी हफ्ते वनप्लस नॉर्ड 6 लॉन्च किया है. आज इस फोन को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. यह फोन अपनी बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है.
सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि आपको बेहद स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरिएंस मिलेगा. साथ ही 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी साफ दिखने लायक बनाती है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno GPU के साथ आता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग काफी आसान हो जाती है. फोन में खास ग्राफीन कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता.
यह फोन OxygenOS 16 (Android 16) पर चलता है और इसमें AI फीचर्स जैसे AI Eraser और AI Unblur भी मिलते हैं.
कैमरा और बैटरी दोनों एकदम कमाल
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे अच्छी फोटो और सेल्फी ली जा सकती है.
पावर के लिए वनप्लस Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी खास है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है.
कितनी है फोन की कीमत?
OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत ₹38,999 है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) ₹41,999 में आता है.
अगर आप बैंक ऑफर्स का फायदा लेते हैं, तो यह फोन और सस्ता मिल सकता है.
- Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदने पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
- इससे फोन की कीमत घटकर ₹35,999 हो जाती है.
- अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से एक बार में पूरा पेमेंट करते हैं, तो ₹2,000 का डिस्काउंट मिलेगा.
- इसके अलावा, कंपनी 6 महीने तक का No-Cost EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिससे आप आसान किस्तों में फोन खरीद सकते हैं.