Last Updated:
Nariyal Chatni Recipe: रांची की गृहणी उषा ने नारियल की टेस्टी चटनी की आसान रेसिपी बताई हैं. उन्होंने बताया कि नारियल, चना दाल, करी पत्ता, लाल मिर्च के छौक से बनी यह चटनी रोटी, इडली, चावल के साथ खाई जा सकती है.
रांची: रेस्टोरेंट में जब लोग नारियल की चटनी डोसा-इडली के साथ खाकर आते हैं तो हमेशा यही सोचते हैं कि घर में इतना स्वादिष्ट क्यों नहीं बन पाता है. ऐसे में आप मात्र 2-3 स्टेप में ही घर पर नारियल की एकदम टेस्टी और तीखी चटनी बना सकते हैं. यह खाने में भी बहुत ही टेस्टी लगती है और आप इसे सादी रोटी या इडली के साथ या फिर चावल के साथ भी खा सकते है. यह चटनी एकदम मल्टीपरपज है.
रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि हम लोग हर तीसरे चौथे दिन यह नारियल की चटनी घर पर जरूर बनाते हैं. इस चटनी को बनाना भी आसान है. इसके लिए आपको एक पूरा गोटा नारियल की जरूरत पड़ेगी. ताजा नारियल रहे तो और बढ़िया है और इसके छोटे-छोटे पीस में काट लें और मिक्सी में 2-3 बार चला कर बुरादा की तरह बना लें.
बस दो-तीन स्टेप में हो जाएगी तैयार
• सबसे पहले गैस में कढ़ाई को चढ़ाएं और इसमें 2 चम्मच सरसों तेल डालें, राई का फॉरेन डालें और साथ में करी पत्ता और खड़ा-खड़ा दो से तीन लाल मिर्च डाल दें. इसको पीसकर साइड में रख ले.
• इसके बाद आपको चना दाल लेना है. जहां फुलाया हुआ चना दाल दो मुट्ठी लें और उसको हल्का फ्राई कर लें. फिर फ्राई करने के बाद इसको मिक्सी में अच्छे से पीस लें.
• इसके बाद आपने जो नारियल का पेस्ट तैयार करके रखा है. वह डाल देना है. वहीं, डालते समय ध्यान रहे कि नारियल का पेस्ट थोड़ा सा दरदरा होना चाहिए. तभी खाने में स्वाद आता है. इन दोनों को मिक्स करें.
• इसके बाद इसमें आपने जो छौक तैयार किया हुआ है, करी पत्ता वाला. वह पूरा का पूरा इसमें डाल दें. स्वाद अनुसार नमक डाल दें और बढ़िया से मिला लें. लीजिए बनकर तैयार है आपका रेस्टोरेंट स्टाइल नारियल की चटनी.
• मात्र टू स्टेप मिक्सी में बनाकर तैयार कर लेंगे. इससे अधिक जरूरत नहीं पड़ती है. इसको आप रोटी के साथ खाएं या फिर चावल के साथ खाएं, क्या टेस्टी लगता है. आप चाहे तो थोड़ा सा मूंगफली भी पीस कर डाल सकते हैं.
• उषा बताती हैं कि इसमें कुछ लोग धनिया पत्ता और पुदीना का पेस्ट भी डालना पसंद करते हैं. यह उनके ऊपर है. अगर वह वैसा पसंद करते हैं तो उसका पेस्ट भी डाला जा सकता है. इससे भी यह खाने में स्वादिष्ट लगता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें