होमफोटोलाइफ़फूड

आम का अचार बनाते समय करें ये छोटा सा काम, सालभर नहीं होगा खराब, जानिए रेसिपी

Last Updated:

Aam Ka Achar Recipe: गर्मी के मौसम में आम का अचार हर घर की रसोई की शान बन जाता है. अगर आप भी बाजार जैसा स्वाद घर पर चाहते हैं, तो गोंडा की गृहणी संजू मिश्रा द्वारा बताया गया यह आसान तरीका आपके बेहद काम आएगा.

गोंडा. गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम की भरमार हो जाती है. इस मौसम में ज्यादातर घरों में आम का अचार बनाया जाता है. आम का अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. दाल-चावल हो या पराठा, अचार के बिना खाना अधूरा लगता है. कई लोग सोचते हैं कि बाजार जैसा स्वाद घर पर नहीं आ सकता, लेकिन सही तरीका अपनाकर आप घर पर ही बेहद स्वादिष्ट और मसालेदार आम का अचार तैयार कर सकते हैं.

लोकल 18 से गोंडा की गृहणी संजू मिश्रा बताती हैं कि आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे और सख्त कच्चे आम चुनना जरूरी होता है. लगभग 5 किलो कच्चे आम लें और उन्हें अच्छी तरह धोकर कपड़े से सुखा लें. इसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि आम में पानी बिल्कुल नहीं रहना चाहिए, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है.

संजू मिश्रा बताती है कि अब अचार के मसाले तैयार करें. इसके लिए लगभग धनिया 50 ग्राम, सौंफ 200 ग्राम, जीरा 100 ग्राम, मेथी 25 ग्राम, मंगरेल 10 ग्राम, अजवाइन 10 ग्राम, काली सरसों 100 ग्राम, पीली सरसों 100 ग्राम, नमक 400 ग्राम, तेल 2 किलो और काली मिर्च 200 ग्राम. इन्हीं सब मसाले में से एक-एक चम्मच सारे खड़े मसाले निकालें. उसके बाद बाकी बचे मसले को पीस लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खड़ा मसाला डालने से अचार का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. अब कटे हुए आम के टुकड़ों में हल्दी और नमक मिलाकर कुछ घंटों के लिए रख दें. इससे आम थोड़ा नरम हो जाता है और उसमें मौजूद अतिरिक्त पानी निकल जाता है.

इसके बाद तैयार मसाले आम में अच्छी तरह मिला दें. फिर इसमें लगभग आधा लीटर सरसों का तेल डालें. तेल को पहले हल्का गर्म करके ठंडा कर लें, फिर अचार में मिलाएं. इससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.

संजू मिश्रा बताती है कि अचार को कांच या प्लास्टिक के साफ और सूखे डिब्बे में भरकर रखें. अगले 4 से 5 दिनों तक इसे रोज एक बार साफ चम्मच से चलाएं और धूप में रखें. धूप लगने से मसाले आम में अच्छे से मिल जाते हैं और अचार का स्वाद बढ़ जाता है.

कुछ दिनों बाद आपका स्वादिष्ट आम का अचार तैयार हो जाएगा. घर का बना आम का अचार न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसमें किसी तरह का मिलावट भी नहीं होती. अगर आप भी इस गर्मी में बाजार जैसा स्वाद चाहते हैं, तो इस आसान तरीके से घर पर आम का अचार जरूर बनाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment