Aam Ki Chutney : गर्मी का मौसम आते ही बाजार आमों से भर जाते हैं और लोग जूस, शेक या कटे हुए आम का स्वाद लेते-लेते कई बार ऊब भी जाते हैं. ऐसे में आम से बनने वाली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी आपके खाने का स्वाद दोगुना कर सकती है. हम बात कर रहे हैं देसी आम की चटनी की, जो बिना तेल और भारी मसालों के कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. पके हुए आम, गुड़, हरी मिर्च और नींबू के रस से बनने वाली यह चटनी स्वाद में मीठी, हल्की तीखी और खट्टी होती है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.
इस चटनी की खास बात यह है कि इसे रोटी, पराठे, ब्रेड, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ भी खाया जा सकता है. गर्मी में जब भूख कम लगती है, तब यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ताजगी भी देती है. जानिए घर की रसोई में मौजूद कुछ आसान सामग्री से कैसे तैयार की जा सकती है यह देसी आम की चटनी, जो लंबे समय तक सुरक्षित भी रखी जा सकती है और हर निवाले को बना सकती है और भी मजेदार.