X

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये चटपटा पराठा, स्वाद ऐसा कि रोज-रोज मांगेंगे घरवाले

 

arw img

Aloo Pyaz Tamatar Paratha Recipe: अगर रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको बुरहानपुर की एक ऐसी खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार खाकर आप बार-बार बनाना चाहेंगे. निमाड़ क्षेत्र का मशहूर आलू-प्याज-टमाटर पराठा स्वाद में खट्टा, मीठा और चटपटा होता है. यही वजह है कि इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बड़े चाव से खाते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें. फिर बारीक कटा प्याज और कच्चा टमाटर मिलाएं. अब इसमें हल्दी, नमक और स्वादानुसार हरी मिर्च डालकर मसाला तैयार करें. एक कढ़ाई में थोड़ा तेल और जीरे का तड़का लगाकर इस मिश्रण को हल्का भून लें. अब आटे की लोई बनाकर उसमें यह मसाला भरें और स्वादिष्ट पराठे सेक लें. आप गर्मागर्म पराठे को दही, अचार या चटनी के साथ खा सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा है कि मेहमान भी रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेंगे. वीडियो में आप इसकी पूरी रेसिपी देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment