भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की ये सीरीज भी 1.1 की बराबरी पर है। जो भी टीम अगला मैच अपने नाम करेगी, सीरीज भी जीत जाएगी। अब ये सीरीज काफी अहम मोड़ पर खड़ी नजर आ रही है। इस बीच अगर आगे की वनडे सीरीज की बात करें तो वे कुछ दिन दूर है। चलिए आपको बताते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया कब और किसके के​ खिलाफ वनडे खेलेगी। 

याद करने लायक नहीं रहा है भारत का इंग्लैंड दौरा

टीम इंडिया अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जो अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा। पहले उसे टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच भले ही भारत ने जीत लिया हो, लेकिन दूसरा मैच हाथ से चला गया। इस बीच सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। जो लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। इसके बाद अगर वनडे की बात करें तो भारत और वेस्टइंंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाएगी तीन मैचों की वनडे सीरीज

सितंबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 30 सितंबर को होगा, सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 3 अक्टूबर को खेला जाना है। यानी इन दोनों सीरीज के बीच काफी वक्त है। माना जा रहा है कि तब तक टीम इंडिया नए रूप में नजर आने लगेगी। उसी वक्त से अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। हालांकि यहां हमने आपको केवल वनडे मैचों की बात बताई है। वैसे तो भारतीय टीम इस सीरीज के तुरंत बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी, जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। 

अगले साल के आखिर में खेला जाएगा, वनडे विश्व कप

वनडे विश्व कप 2027 अगले साल है। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में ये टूर्नामेंट अक्टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाएगा। हालांकि अभी आईसीसी ने इसके शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। लेकिन फॉर्मेट का ऐलान कर दिया गया है। यानी तैयारी इस वक्त जोरों पर चल रही है। देखना होगा कि इसका शेड्यूल कब तक जारी होता है। 

यह भी पढ़ें 

रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में रचेंगे इतिहास, भारत की बन जाएगी सबसे लंबी जोड़ी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment