Last Updated:

अगर आप रोज के खाने में कुछ हल्का, ताजा और स्वादिष्ट जोड़ना चाहते हैं तो ईरान का मशहूर शिराजी सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. कुरकुरी सब्जियों, नींबू की खटास और हल्के मसालों से तैयार यह सलाद खाने को और भी खास बना देता है.

Zoom

शिराजी सलाद

सलाद को अक्सर लोग सिर्फ खाने के साथ एक छोटी सी चीज मानते हैं, लेकिन दुनिया के अलग-अलग देशों में सलाद की अपनी खास पहचान है. ईरान का शिराजी सलाद (Shirazi Salad) भी ऐसा ही एक पारंपरिक सलाद है, जो अपनी ताजगी, कुरकुरे टेक्सचर और सिंपल फ्लेवर के लिए जाना जाता है.

यह सलाद खासतौर पर चावल वाली डिश, कबाब, ग्रिल्ड मीट और कई तरह के स्ट्यू के साथ परोसा जाता है. इसकी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं पड़ती. ताजी सब्जियों और कुछ आसान चीजों से यह मिनटों में तैयार हो जाता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment